29 APRMONDAY2024 1:14:35 AM
Nari

भारतीय मूल की इन महिलाओं ने दुनिया भर में लहराया परचम, संभाल रही हैं ग्लोबल कंपनियों की कमान

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 30 Mar, 2024 01:34 PM
भारतीय मूल की इन महिलाओं ने दुनिया भर में लहराया परचम, संभाल रही हैं ग्लोबल कंपनियों की कमान

एक समय तक जहां पर महिलाओं को सिर्फ घर का काम संभालने और सजने- संवरने तक ही सीमित रहती थीं। लेकिन अब भारतीय महिलाओं न सिर्फ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, बल्कि ब्यूडी प्रोडक्ट्स से लेकर टेक्नॉलजी जैसी बड़ी- बड़ी कपंनियां चला रही हैं। इन  महिलाओं ने अपनी काबिलयत के दम पर न सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। आइए आपको बताते हैं टॉप भारतीय महिला सीईओ के बारे में जो आज पूरी दुनिया में बड़े ब्रांड्स का नेतृत्व कर रही हैं और करोड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं।

रेवती अद्वैती- फ्लेक्स

56 साल की रेवती फ्लेक्स की सीईओ हैं जो दुनिया की सबसे बड़ी निर्माण कंपनियों में से एक है। साल 2019 में उन्होंने सीईओ के रूप में इस कंपनी का काम संभाला था और तब से बड़े ही बेहतरीन तरीके से कंपनी को आगे ले जाने के लिए रणनीति बना रही हैं। वो Uber और Catalyst.org, दोनों के निदेशक मंडल के लिए एक इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और एमआईटी प्रेसिडेंशियल सीईओ एडवाइजरी बोर्ड की सदस्या भी हैं। रेवती ने  ‘बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (पिलीनी)’ से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है और ‘थंडरबर्ड स्कूल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट (एरिज़ोना)’ से एमबीए किया है। 

शर्मिष्ठा दुबे- मैच ग्रुप

मैच ग्रुप की सीईओ शर्मिष्ठा दुबे डेटिंग को टेक्नोलॉजी से मिलने का काम किया। टिंडर, ओकेक्यूपिड , हिंज और प्लेंटीऑफफिश जैसे कई ऑनलाइन डेटिंग एप्लिकेशन इसी कंपनी के प्रोडक्ट्स है और लोगों के बीच काफी  फेमस भी हैं। ऑनलाइन डेटिंग से दुनिया को रूबरू करवाने वाली शर्मिष्ठा जमशेदपुर में पली- बढ़ी हैं और इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी से एमएस किया है।

PunjabKesari

रेशमा केवलरामानी – वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल

रेशमा का नाम दुनिया की सबसे पॉवरफुल सीईओ में आता है। साल 2017 में वो अमेरिकी कंपनी ‘वर्टेक्स फार्मास्युटिकल्स’ की प्रेसिंडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बनीं और तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बॉम्बे में जन्मी रेशमा 11 साल की उम्र में अमेरिका चली गई और बोस्टन विश्वविद्यालय से अपनी मेडिकल डिग्री हासिल करने के बाद, उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम पूरा किया।

 सोनिया स्यंगल – गैप इंक

भारत में जन्मी और कनाडा में पली- बढ़ी सोनिया स्ट्रांग बिजनेसवुमन हैं। वो क्लॉथिंग-एक्सेसरीज़ रिटेलर, ‘गैप इंक’ की प्रेसिडंट और सीईओ हैं। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने इस कंपनी को ग्लोबल लेवल पर पहुंचा दिया है। सोनिया को फॉर्च्यून 500 कंपनी की कुछ सर्वोच्च रैंक वाली भारतीय अमेरिकी महिला सीईओ के रूप में भी शामिल किया गया था।

PunjabKesari

अंजलि सूद – Vimeo

अंजलि ने साल 2017 में एक वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Vimeo के सीईओ बनी थी। बात दें, साल 2005 में उन्होंने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से बी.एससी और साल 2011 में हार्वर्ड से एमबीए किया। साल 2014 में उन्होंने Vimeo में मार्केटिंग डायरेक्टर का पद संभाला। इसके बाद उनके काम से कंपनी इतनी प्रभावित हुई कि 2017 में उन्हें Vimeo की सीईओ बना दिया गया।

PunjabKesari


पद्मश्री वारियर – फेबल

टेक की बात करें तो इसमें सबसे शक्तिशाली महिलाओं में पद्मश्री वारियर का नाम आता है। फैबल की संस्थापक और सीईओ (Among World’s Most Powerful CEOs) हैं। ये कंपनी को साल 2019 में स्थापित किया गया था। पद्मश्री ने सिस्को और मोटोरोला के चीफ टेक्नॉलजी अधिकारी के रूप में भी काम किया।

फाल्गुनी नायर- नायका

ब्यूटी इंडस्ट्री में फाल्गुनी नायर का नाम सबसे ऊपर आता है। वो ब्यूटी और लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी नायका की फाउंडर और सीईओ हैं। साल 2021 में ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स लिस्ट के अनुसार फाल्गुनी नायर की कुल संपत्ति 49.4 करोड़ रुपए थी।

PunjabKesari

Related News