27 APRSATURDAY2024 12:15:57 AM
Nari

कोरोना के बाद अब बढ़ रहा बर्ड फ्लू का प्रकोप, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 05 Jan, 2021 03:11 PM
कोरोना के बाद अब बढ़ रहा बर्ड फ्लू का प्रकोप, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

दुनिया के तमाम देश अभी भी कोरोना वायरस से जंग नहीं जीत पाए हैं। इस वायरस ने अभी भी लोगों की नाक में दम करके रखा है। इसकी वैक्सीन की तो कईं खबरें आ रही हैं लेकिन अभी पूरी तरह से इससे आजादी नहीं मिल पाई है। कोरोना के कहर के बीच अब लोगों के सामने एक और परेशानी खड़ी हो गई है। दरअसल अब देश में बर्ड फ्लू के मामले तेजी से रफतार पकड़ रहे हैं। 

PunjabKesari

बढ़ते मामलों के बीच अलर्ट हुआ जारी 

बर्ड फ्लू के बढ़ते मामले लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के साथ ही केरल भी बर्ड फ्लू की चपेट में आ गए हैं। इतना ही नहीं सैकड़ों पक्षियों की इससे मौत भी हो गई है। इससे बचाव के लिए अब राज्य सरकारों ने अलर्ट भी जारी कर दिया है ताकि स्थिती पर काबू पाया जा सके। बताया यह भी जा रहा है कि एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस से होने वाली इस बीमारी से सिर्फ पक्षी ही नहीं, मनुष्य भी प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में सावधानी को देखते हुए  हिमाचल प्रदेश में मछली, मुर्गे व अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इंसानों के लिए भी बहुत खतरनाक 

आपको बता दें कि बहुत से लोग इसी आंशका में हैं कि बर्ड फ्लू है तो इसकी चपेट में सिर्फ पक्षी आएंगे लेकिन ऐसा नहीं है। इसकी चपेट में जानवर व इंसान भी आ सकते हैं। दरअसल अगर कोई जानवर या फिर इंसान संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आ जाए तो वह भी संक्रमित हो जाते हैं और इससे मौत तक हो सकती है। 

इन लोगों को संक्रमण का खतरा अधिक

PunjabKesari

बर्ड फ्लू का सबसे अधिक खतरा तो उन्हें होता है जो मुर्गी पालन से जुड़े हैं लेकिन बताया यह भी जा रहा है कि जो लोग अंडा खाते हैं या फिर कच्चा या अधपका चिकन खाते हैं उनमें भी इसका खतरा अधिक होता है। 

क्या हैं इसके लक्षण? 

डॉक्टर्स और माहिरों की मानें तो बर्ड फ्लू के लक्षण इस प्रकार होते हैं। 

1. खांसी होना 
2. सीने में दर्द 
3. ठंड लगना
4. तेज बुखार होना 
5. जोड़ों में दर्द की समस्या 
6. मांसपेशियों में दर्द  होना 
7. नाक से खून बहना 
8. नाक बहना 
9. थकान होना
10. सिरदर्द होना 
11. डायरिया होना 
12. बेचैनी जैसी समस्या

13. उल्टी होना

कैसे फैलता है फ्लू?

PunjabKesari

प्राकृतिक रूप से देखा जाए तो यह फ्लू पक्षियों में होता है लेकिन ये पालतू मुर्गियों में आसानी से फैल जाता है। ये  संक्रमित पक्षी के मल, नाक के स्राव, मुंह के लार या आंखों से निकलने वाली पानी के संपर्क में आने से होता है।  संक्रमित मुर्गियों के 165ºF पर पकाए गए मांस या अंडे के सेवन से बर्ड फ्लू नहीं फैलता है लेकिन संक्रमित मुर्गी के अंडों को कच्चा या उबालकर नहीं खाना चाहिए। 

कैसे करें बचाव

1. चिकन या अंडा न खाएं
2. जितना हो सके पक्षियों से दूर रहें
3. समय-समय पर हाथ धोएं
4. वहां न जाएं जहां यह ज्यादा फैला है 

Related News