26 APRFRIDAY2024 6:58:35 PM
Nari

Summer Tips: गर्मियों में भी मिलेगी भरपूर एनर्जी अगर लेते रहेंगे ये 6 चीजें

  • Updated: 12 Jun, 2018 06:56 PM
Summer Tips: गर्मियों में भी मिलेगी भरपूर एनर्जी अगर लेते रहेंगे ये 6 चीजें

गर्मी से कैसे बचें : बढ़ती गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। गर्मी के कारण लोग कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने पर व्यक्ति को हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, फ्लू, चिकन पॉक्स और डायरिया जैसी बीमारियों के घेरने के चांस बढ़ जाते हैं। यहीं नहीं, बिना काम किए भी लोग थका-थका महसूस करते हैं। इस मौसम में खुद को फ्रैश रखने के लिए सबसे जरूरी है अपने खानपान का ध्यान रखना। गर्मी में मसालेदार और बाहर की चीजों का सेवन न करें। अपनी डाइट में तरल पदार्थों को अधिक शामिल करें। जब भी घर से बाहर जाए तो अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें। आज हम आपको कुछ एेसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिसका सेवन करने से आप दिनभर फ्रैश महसूस करेंगे। 



1. ओटमील 
खुद को फ्रैश और एक्टिव रखने के लिए सबसे बेस्ट है ओटमील। इसमें कैल्शियम, जिंक, मैग्नीज, आयरन और विटामिन-बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे नाश्ते में शामिल करके आप दिनभर फ्रैश रह सकते है। 



2. नींबू पानी 
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नींबू पानी का सेवन करें। नींबू पानी वजन भी कंट्रोल में रखता है। नींबू में मौजूद एंटीबॉयोटिक गुण शरीर के विषाक्त पदार्थों को दूर करता है। सुबह नींबू पानी पीने से दिनभर ताजगी बनी रहती है।



3. तरबूज
खुद को हाइड्रेट और फ्रैश रखने के लिए तरबूज का सेवन करें। हेल्दी होने के साथ यह खाने में भी बहुत टेस्टी होता है। हैल्दी के साथ यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें लाइकोपिन पाया जाता है जो स्किन को ग्लोइंग बनाता है। 



4. दही
गर्मियों में दिन में एक बार दही का सेवन जरूर करें। ब्रेकफास्ट के बाद और दोपहर में इसे खाना बेहतर होता है। इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती है जिससे आप दिनभर फ्रेश फील करते है। इसके अलावा पेट संबंधित समस्याएं नहीं होती। 



5. गोंद कतीरा
गोंद कतीरे की तासीर ठंडी होती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाएं जाते है। इसके सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। रोजाना  सुबह आधा गिलास दूध में गोंद कतीरा और मिश्री डालकर पीने से दिनभर थकान नहीं होती। 



6. बेल का शरबत
प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन और विटामिन-सी युक्त बेल शरीर को ठंडक देने का काम करता है। बेल के रस को शहद के साथ मिलाकर पीने से एसिडिटी से राहत मिलती है। गर्मी में इसका सेवन करने से लू नहीं लगती। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News