05 APRSUNDAY2026 4:33:11 AM
Nari

सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत रखेगा मूली का जूस, जानिए Juice के अन्य Health Benefits

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Dec, 2022 11:25 AM
सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत रखेगा मूली का जूस, जानिए Juice के अन्य Health Benefits

सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है, इस मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। ऐसे में यदि आप खुद दो स्वस्थ रखना चाहते हैं तो डाइट में कुछ हैल्दी चीजें शामिल कर सकते हैं। मौसमी सब्जियों और फलों को आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। मूली का सेवन आप सर्दियों में कर सकते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, आयोडीन, फास्फोरस, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा आप मूली का जूस बनाकर पी सकते हैं। मूली का जूस पीने से आपकी इम्यूनिटी पॉवर मजबूत होती है। तो चलिए आपको बताते हैं मूली का जूस पीने के फायदे....

सर्दियों में मजबूत रहेगी इम्यूनिटी 

सर्दियों में इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। ऐसे में आप मूली का जूस बनाकर पी सकते हैं। इसमें विटामिन-सी पाया जाता है जो आपका मौसमी बीमारियों से बचाव करती है। इसके अलावा नियमित मूली का जूस पीने से आप लंबे समय तक हैल्दी रखेंगे। 

PunjabKesari

कंट्रोल रहेगा ब्लड प्रेशर 

यदि आपका ब्लड प्रेशर कम रहता है तो आप डाइट में मूली का जूस शामिल कर सकते हैं। इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहेगा। मूली में पाया जाने वाला सोडियम आपके शरीर में से नमक की कमी पूरी करने में मदद करता है जिससे आपके शरीर में नमक की कमी नहीं होती। 

पाचन स्वस्थ

मूली का जूस पीने से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है। इससे आपको गैस, अपच, एसिडिटी समस्याओं से भी राहत मिलती है। नियमित मूली का जूस पीने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। मूली के जूस में फाइबर की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है जो आपके पाचन संबंधी दिक्कतें दूर करती है। 

PunjabKesari

वजन करे कम 

मूली का जूस पीने से आपका वजन भी कम होता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ रखता है जिससे आपका पेट भी भरा हुआ रहता है। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो मूली के जूस को डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

 स्किन संबंधी समस्याएं करे दूर 

मूली का जूस पीने से स्किन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। खुजली, रैशेज और पिंपल्स जैसे परेशानियों को भी दूर करने में भी मूली का जूस बहुत ही फायदेमंद होता है। मूली का जूस पीने से खून साफ होता है। यह आपकी त्वचा को हैल्दी रखने में मदद करता है। 

PunjabKesari

नोट: अगर आपको मूली से कोई एलर्जी है तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें। 

 

Related News