15 APRTUESDAY2025 4:36:35 PM
Nari

बादशाह का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस रह गए हैरान, बोले...

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 11 Mar, 2025 11:12 AM
बादशाह का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस रह गए हैरान, बोले...

 नारी डेस्क: बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह अपने गानों के लिए तो जाने ही जाते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस शॉक्ड हो गए। बादशाह की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है और वह हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इस बार उन्होंने जो वीडियो शेयर किया, वह कुछ खास था और इस वीडियो ने उनके फैंस को हैरान कर दिया।

बादशाह का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस की आंखें फटीं

रैपर बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो उनके खुद के क्लोथिंग ब्रांड के प्रमोशन के लिए था। लेकिन इस वीडियो में उनके लुक्स और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर सबकी नजरें टिकी रह गईं। वीडियो में बादशाह पहले से बहुत अधिक फिट नजर आ रहे थे। उन्होंने काफी फैट कम कर लिया है और अब वह काफी स्लिम और फिट हो गए हैं। उनके इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर उनके फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

ये भी पढ़ें: 38 साल बाद प्रेमानंद महाराज के पुराने दोस्त आश्रम पहुंचे, कह दी यह बात

फैंस ने किए जमकर कमेंट्स

बादशाह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट्स करना शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "हनी सिंह की वापसी के डर से बादशाह ने खाना बंद कर दिया था।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "आप बेहद हैंडसम लग रहे हो।" एक तीसरे यूजर ने कहा, "यह वीडियो फेक लग रहा है।" कुछ फैंस ने बादशाह की तुलना एपी ढिल्लो से करते हुए लिखा, "आप एपी ढिल्लो में कैसे ट्रांसफॉर्म हो गए?"

इस वीडियो के बाद बादशाह की फिटनेस को लेकर फैंस की तरफ से बहुत सारे कमेंट्स और तारीफें आ रही हैं। उनकी इस मेहनत और ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर लगता है कि वह आने वाले समय में और भी ज्यादा छा जाने वाले हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

 

 

 

 

Related News