28 APRSUNDAY2024 9:51:41 PM
parenting

पीरियड्स में न दोहराएं ये बातें, बढ़ जाएगा दर्द

  • Updated: 16 Oct, 2017 04:57 PM
पीरियड्स में न दोहराएं ये बातें, बढ़ जाएगा दर्द

लड़कियों को महीने के पांच दिनों मासिक धर्म से गुजरना पड़ता है। इस समय शरीर में हार्मोंस के असंतुलन के कारण सेहत से जुड़ी बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में संतुलित भोजन का सेवन करें और दर्द से राहत पाने के लिए आराम करें। इसके अलावा कुछ बातों पर ध्यान दें जो आपकी पीरियड्स के इन दिनों में आपके लिए हानिकारक हो सकती हैं। 
 

1. समय पर सेनेटरी नैपकीन न बदलना
पीरियड्स में साफ सफाई रखना बहुत जरूरी है। समय-समय पर अगर सैनेट्री नैपकीन न बदला जाए तो इंफैक्शन होने का डर रहता है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए हर 3-5 घंटे बाद नैपकीन जरूर बदलें। 

2. दर्द को और न बढ़ाएं
पीरियड में दर्द बहुत होता है,इस समय खुद को और ज्यादा दर्द न दें। वैक्सिंग करवाने की सोच रही हैं तो पीरियड के बाद ही पार्लर जाएं। इसके अलावा दांतों के ट्रीटमेंट भी इसके बाद ही करवाएं। 

3. संबंधो से बनाएं दूरी
यह समय औरतों के लिए बहुत मुश्किल भरा होता है। इस समय बॉडी में हार्मोंस असंतुलन की वजह से बहुत सी शारीरिक समस्याएं आ जाती हैं। ऐसे में पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने से परहेज रखें। इससे इंफैक्शन होने का खतरा रहता है।  

4. खाना न छोडे
इस समय बॉडी से पहले ही बहुत मात्रा में ब्लीडिंग होने के कारण खूून की कमी हो जाती है। इस समय डायटिंग करने की गलती न करें। इससे सेहत को ज्यादा नुकसान होने का डर रहता है। 

5. दूध का सेवन
मासिक धर्म में शारीरिक ऐंठन होना आम बात है। इस समय दूध का सेवन करने से शरीर में एरासिडोनी एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। जो सेहत के लिए हानिकारक है। 

Related News