25 APRTHURSDAY2024 8:32:45 AM
Nari

इस दिशा में लगाएं अशोक का पेड़, मानसिक परेशानी होगी दूर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 24 Jun, 2020 11:23 AM
इस दिशा में लगाएं अशोक का पेड़, मानसिक परेशानी होगी दूर

हिंदु धर्म में पेड़-पौधों को बहुत ही महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि इन्हें घर पर लगाने से सुख-समृद्धि, साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में ही अशोक का पेड़ घर पर लगाने शुभता का प्रतीक माना जाता है। वास्तु के अनुसार इससे घर में नाकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। साथ ही पैसों की कमी दूर होती है। तो चलिए जानते है अशोक के पेड़ को घर पर लगाने से मिलने वाले फायदों के बारे में...

अशोक का पेड़ लगाने की सही दिशा

किसी भी चीज को सही दिशा में लगाकर ही लाभ मिल पाता है। ऐसे में अशोक के पेड़ को घर पर लगाने के लिए उत्तर दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। 

 

पॉजिटिव एनर्जी

वास्तु के अनुसार घर पर अशोक का पेड़ लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर का वातावरण खुशनुमा और शांतिमय बना रहता है।

बीमारियों से बचाव

इससे घर में सुख-शांति, समृद्धि बनी रहती है। बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है। साथ ही किसी की अकाल मृत्यु होने का खतरा दूर होता है।

 

तनाव करें दूर

अशोक का वृक्ष शारीरिक के साथ मानसिक तनाव से भी राहत दिलाता है। साथ ही मानसिक रूप से परेशान करने वाली चीजों से राहत मिलती है।

अच्छी सेहत दिलाएं

इससे घर के सदस्यों की सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसतरह बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।

 

रिश्तों में मिठास बढ़ाएं

वास्तु के अनुसार घर की महिला को रोजाना अशोक के पेड़ को जल चढ़ाना चाहिए। इससे रिश्ते में मजबूती आने के साथ वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है।

मान-सम्मान में वृद्धि

अशोक का पेड़ व्यक्ति पर पॉजिटिव असर करता है। ऐसे में समाज में व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ता है।

बुरी नजर से बचाएं

इसके पत्तों को धागे में पिरोकर घर के मेन गेट पर लगाएं। इससे बुरी नजर लगने से बचाव रहता है।

 

एकाग्रता में करें वृद्धि

जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता हैं। उन्हें इसके पेड़ के नीचे बैठ कर पढ़ाई करनी चाहिए। इससे दिमाग तेज होने के साथ एकाग्रता शक्ति बढ़ती है।

आर्थिक स्थिति करें मजबूत

घर पर अशोक का पेड़ होने से धन प्राप्ति के योग बढ़ते हैं। इसतरह धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

 


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News