18 JUNTUESDAY2024 11:06:21 AM
Nari

Vicky Jain ने करवाया बीवी से कुछ ऐसा...यूजर्स ने लगा दी क्लास, बोले- 'ज्यादा नौटंकी शुरू कर दी'

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 18 May, 2024 05:42 PM
Vicky Jain ने करवाया बीवी से कुछ ऐसा...यूजर्स ने लगा दी क्लास, बोले- 'ज्यादा नौटंकी शुरू कर दी'

नारी डेस्क: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' के बाद से लगातार चर्चा में हैं। घर के अंदर दोनों के बीच खूब लड़ाई होती थी। कहा यहां तक जा रहा था कि दोनों तलाक ले लेंगे। मगर शो से निकलने के बाद से कुछ यूं काया-पलट हुई की दोनों अब बस हर जगह रोमांस करते दिखते हैं। हाल ही में, अंकिता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपल मोमेंट्स दिखाई दे रहे हैं।

विक्की जैन ने अंकिता का किया मेकअप

दरअसल, अंकिता का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था जिसकी वजह से उनके हाथ में चोट लग गई थी। उनके एक हाथ में प्लास्टर लगा हुआ है। इसलिए उनके पति विक्की ने उनका मेकअप किया। इसका वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि विक्की जैन के अंकिता का मेकअप किया है। एक्ट्रेस के हाथ में चोट लगी है, जिसकी वजह से विक्की ने अपनी बीवी का मेकअप किया। वीडियो के ऊपर विक्की की तरफ से लिखा गया है, "हां ये मैं हूं। आपको लग रहा है कि आखिर मैं ऐसा क्यों कर रहा।" फिर अंकिता बताती हैं कि उनका हाथ टूटा है इसलिए उनके पति उनकी मदद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikas Jain (@realvikasjainn)

विक्की ने मेकअप के बदले में करवाई ऐसी सेवा

लेकिन ये सर्विस विक्की यूं ही नहीं दे रहे थे।  मेकअप क्लिप के बाद कुछ दिन पहले का वीडियो दिखाया जाता है, जिसमें अंकिता अपने पति को पैम्पर करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अंकिता को अपने पति के पैर का मसाज करते हुए देखा जा सकता है। अंकिता नीचे बैठी हैं, जबकि विक्की ऊपर काउच पर। एक्ट्रेस ने उनके पैर का मसाज किया। इस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कहा-, "वो चीजें जो पसंदीदा मर्द और औरत एक-दूसरे के लिए करते हैं।" 

फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आया कपल 

इस वीडियो के बाद अंकिता और विक्की एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गये हैं। एक यूजर ने कहा, "यह सब फेक लगता है।"

PunjabKesari

एक यूजर ने कहा, "जब से बिग बॉस से आये हैं, तब से ज्यादा नौटंकी शुरू कर दी है दोनों ने।"

PunjabKesari

एक और ने कहा अंकिता की क्लास लगाते हुए कहा, "ये अंकिता कितना शोऑफ करती है।"

PunjabKesari

Related News