20 APRSATURDAY2024 3:26:39 AM
Nari

भूल से भी बच्‍चों को एक साथ ना खिलाएं ये चीजें, फायदे की जगह होगा नुकसान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 13 Feb, 2021 01:11 PM
भूल से भी बच्‍चों को एक साथ ना खिलाएं ये चीजें, फायदे की जगह होगा नुकसान

बच्चों की डेली डाइट का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। ताकि उनका शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर तरीके से हो सके। मगर बहुत बार पेरेंट्स बच्चों को ऐसी चीजें एक साथ खिला देते हैं, जो पोषक तत्वों से भरपूर होने का बावजूद भी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। जी हां, आयुर्वेद के अनुसार, कुछ चीजों को एक साथ खाने से बचना चाहिए। नहीं तो इससे बच्चे की पाचन क्रिया कमजोर होकर सही तरीके से विकास होने में परेशानी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में... 

​सफेद ब्रेड और जैम

खासतौर पर बच्चों को ब्रेड पर जैम लगाकर खाना अच्छा लगता है। मगर इसे खाने से शिशु का अचानक ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है।  इसके कारण उसे थकान, कमजोरी व सुस्ती हो सकती है। ऐसे में बॉडी को सही मात्रा में इंसुलिन बनाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसके लिए बच्चों को इसे खिलाने से बचें। इसके अलावा सफेद ब्रेड की जगह पर आप उन्हें होल ग्रेन और मल्टी ग्रेन ब्रेड खिला सकते हैं। इसमें फाइबर व अन्य पोषक तत्व होने से बच्चे को सही पोषण मिलने के साथ बीमारियों से बचाव रहेगा। 

PunjabKesari

​फ्रूट और योगर्ट

अगर आप भी बच्चों को दही में फल मिलाकर देते हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत बंद कर दें। असल में, दोनों को एक साथ खाने से शरीर में विषाक्‍त पदार्थों का विकास होने लगता है। साथ ही पाचन तंत्र धीमी गति से काम करता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से बच्चे को मौसमी बीमारियां व एलर्जी की समस्या होने का भी खतरा रहता है।

​केला और दूध

बहुत से पेरेंट्स बच्चों को ब्रेकफास्ट में बनाना शेक पिलाते हैं। मगर आयुर्वेद के मुताबिक इन दोनों का एक साथ सेवन करने से शरीर में हानिकारक तत्व बढ़ने लगते हैं। इससे शरीर में कमजोरी आने लगती है। साथ ही दिनभर सुस्ती व आलस रहने से नींद आती रहती है। इसके अलावा केला खाने से खांसी, जुकाम, कफ आदि हो सकती है। ऐसे में बच्चे का मानसिक व शारीरिक विकास होने में बांधा आती है। 

PunjabKesari

प्रोटीन से भरपूर ​मीट और स्‍टार्च

मीट का सेवन करने से शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलने के साथ बेहतर विकास में मदद मिलती है। मगर इसका स्टार्स से भरपूर चीजों के साथ सेवन करना सही नहीं माना जाता है। मीट के साथ आलू, ब्रेड, पास्ता आदि स्टार्च से भरपूर चीजों को खाने से पाचन क्रिया धीमी होने लगती है। असल में, इस दोनों चीजों को पचाने के लिए पेट को अलग-अलग स्थिति में आना पड़ता है। हमारा शरीर पहले प्रोटीन और बाद में स्टार्च को पचाता है। मगर इस दौरान पेट में मौजूद एसिड के कारण स्टार्च सड़ जाता है, जो शरीर के अंदर खराब पदार्थ पैदा करने लगते हैं। इसके कारण पेट दर्द, ऐंठन, गैस, अपच आदि की परेशानियां होने लगती है। इसके लिए इस बात का खास ध्यान रखें कि बच्चे को एक समय पर एक ही तरह का खाना खिलाएं। 


 

Related News