07 FEBSATURDAY2026 4:22:43 PM
Nari

रूह कंपा देने वाला हादसा...  बस से उतरे यात्री और पीछे से आ गई मौत, मथुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने कुचले 6 लोग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Feb, 2026 10:51 AM
रूह कंपा देने वाला हादसा...  बस से उतरे यात्री और पीछे से आ गई मौत, मथुरा में तेज रफ्तार ट्रक ने कुचले 6 लोग

नारी डेस्क:  शनिवार तड़के उत्तर प्रदेश के मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ। बस से उतर कर सड़क किनारे खड़े यात्रियों के लिए तेज रफ्तार ट्रक कल बनकर आ गया और सभी को कुचल कर निकल गया। इस दुखद हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।  सड़क पर बिछी लाशों को देख हाहाकार मच गई। 


यह भी पढ़ें:  पानी में सेंधा नमक मिलाकर करें पैरों की सिकाई, मिनटों में दूर हो जाएगी दिन भर की थकान


यह घटना सुबह करीब 2.45 बजे  हुई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार दुर्घटना के समय पीड़ित एक बस में दिल्ली से कानपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बस एक्सप्रेसवे पर थोड़ी देर के लिए रुकी थी, तभी ट्रक ड्राइवर ने कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस से उतरे यात्रियों को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया- बस एक्सप्रेसवे पर रुकी थी। कुछ यात्री फ्रेश होने के लिए नीचे उतरे थे। तभी एक ट्रक ने यात्रियों को कुचल दिया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।"

यह भी पढ़ें:  इस महीने बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन 5 राशि वालों के लिए खुलेगा धन और सफलता का द्वार
 

 एक चश्मदीद ने उस भयानक पल को याद करते हुए कहा- "मुझे तो पता ही नहीं चला कि क्या हो रहा है। बस रुकी थी, और कुछ यात्री शौचालय जाने के लिए नीचे उतरे थे। अचानक, ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, और सब घबराकर भागने लगे।" अधिकारियों ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। जांच जारी होने के कारण और जानकारी का इंतजार है।

Related News