26 APRFRIDAY2024 4:28:21 PM
Nari

स्किन और बालों के लिए वरदान हैं Fish Oil, यूं करें इस्तेमाल

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 22 Feb, 2019 04:09 PM
स्किन और बालों के लिए वरदान हैं Fish Oil, यूं करें इस्तेमाल

नॉनवेजिटेरियन लोगों के लिए मछली हेल्दी और टेस्टी खाना होता है। ऑयली फिश को रेगुलर फिश की तुलना में बहुत अच्छा माना जाता है। फिश ऑइल का इस्तेमाल सुंदरता को निखारने के लिए, और खुद को फिट रखने के लिए किया जा सकता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। दिल और किडनी को स्वस्थ रखने के लिए मछली का तेल फायदेमंद होता है। सेहत के साथ-साथ मछली का तेल त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।  मछली के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है जो हेल्दी स्किन और स्वस्थ बालों के लिए मददगार है। त्वचा और बालों की सुंदरता और खूबसूरती के लिए आप मछली के तेल का इस्तेमाल कर सकती है। आज हम आपको इसके फायदों के बारे में बताने जा रहें है-

 

स्किन के लिए मछली का तेल

एंटी इंफ्लेमेटरी होने के कारण मछली का तेल इंफेक्शन से लड़ने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। ऑयली फिश में सैलमाॅन फिश का सेवन सबसे अच्छा होता है। मछली का तेल स्किन को मॉइस्चराइज करता है और खूबसूरती बढती है। यह मुहासों से छुटकारा पाने में भी मदद करता है। स्किन की ग्लो को बढ़ाने के लिए मछली के तेल के 5 कैप्सूल लें। इनसे तेल निकाल लें। एक कॉटन पैड का उपयोग कर अपने चेहरे पर मछली के तेल को लगाएं। इसे कम से कम 10 मिनट तक छोड़ दें और फिर अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें।

PunjabKesari

 

बाल बढ़ाए

अगर आपके बाल बढ़ नहीं रहे तो इसकी खास वजह है सही पोषण का ना मिल पाना। मछली के तेल में वो सारे पोषक तत्व होते हैं जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी होते हैं। मछली के तेल का सेवन करने वाले लोगों को बालों से जुड़ी परेशानियां कम होती है। मछली के तेल से बालों की जड़ों को जरूरी पोषण और प्रोटीन मिलता है जो बालों की ग्रोथ बढ़ाता है और बाल झड़ने की समस्या से बचाकर बालों में चमक और जान डालता है।

 

बालों का झड़ना कम करे

बालों के झड़ने की समस्या से काफी महिलाएं परेशान रहती है लेेकिन मछली के तेल में एंटी इंफलेमेट्री तत्व होते हैं जो बालों को झड़ने से रोकते हैं। बालों की जड़ों से जुड़ी प्रॉब्लम के कारण बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में मछली का तेल बालों की जड़ों को पूरा पोषण देता है और बालों का झड़ना भी कम हो जाता  है। 

PunjabKesari

हेयर ट्रीटमेंट

कैस्टर ऑयल, टी ट्री ऑयल, लैवेंडर और नारियल तेल बालों और त्वचा को बाहरी रुप से मॉश्चरराइज करते हैं लेकिन मछली का तेल अलग है। यह बालों को बाहर से नहीं बल्कि अंदर से पोषण देता है। मछली के तेल में भी बालों को मॉश्चरराइज करने, स्कैल्प की सुरक्षा करने का गुण होता है लेकिन इसकी बदबू के कारण इसे बालों में लगाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है इसलिए इसके सप्लीमेंट्स का सेवन करना लोग ज्यादा पसंद करते हैं और यह फायदेमंद भी साबित होता है।

Related News