26 APRFRIDAY2024 10:19:04 PM
Nari

सुशांत की मौत को 1 महीना हुआ पूरा, CBI जांच नहीं होने पर भड़के फैंस

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 15 Jul, 2020 05:11 PM
सुशांत की मौत को 1 महीना हुआ पूरा, CBI जांच नहीं होने पर भड़के फैंस

बाॅलीवुड एक्टर सशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना हो गया है। सुशांत ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल ये अभी एक रहस्य बना हुआ है। वहीं सोशल मीडिया के जरिए सुशांत के फैंस लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं कई कलाकार भी इस मामले में जांच की मांग कर चुके हैं।

लेकिन सुशांत के निधन को 1 महीना होने के बाद किसी भी तरह की कोई सीबीआई जांच अभी तक नहीं हुई है। जिसके चलते फैंस काफी भड़के हुए हैं। सोशल मीडिया पर #1MonthofInjusticetoSSR ट्रेंड कर रहा है। सुशांत के फैंस इस ट्रेंड के जरिए सरकार से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं ताकि एक्टर को न्याय मिल सके।  

PunjabKesari

एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'जब सुशांत सिंह राजपूत हत्या के मामले में बड़े नाम आ रहे हैं, तो वे साफ़ नहीं कर रहे कि वे दोषी नहीं हैं। जब आपके साथ ईमानदारी होती है तो आपको डर क्यों लगता है। क्या आप वास्तव में अपराधी हैं? हम एक ऐसे देश में रहते हैं जहां सार्वजनिक मांग पर भी सीबीआई जांच नहीं होती है।' 

 

PunjabKesari

 

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इतने सबूत होने के बाद भी यह कैसे हो सकता है।' 

 

PunjabKesari

 

यहां देखें अन्य यूजर्स के ट्वीट जो सुशांत के लिए न्याय मांग रहे हैं...

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

Related News