26 APRFRIDAY2024 3:59:48 PM
Life Style

इन देशों में संबंधों को लेकर बनाए गए हैं अजीबो-गरीब कानून

  • Updated: 25 Jul, 2017 05:02 PM
इन देशों में संबंधों को लेकर बनाए गए हैं अजीबो-गरीब कानून

हर देश के अपने-अपने कानून और नियम होते हैं। कहीं पर लड़कियों को पूरी तरह से आजादी नहीं है तो कहीं पर लोगों की पर्सनल लाइफ पर भी कानून बना दिए जाते हैं। जो सुनने में बेहद अजीबो गरीब लगते हैं,कई बार इनके बारे में सुनकर हैरानी के साथ-साथ हंसी भी आती है। आइए जानें अलग- अलग देशों के अजीबो-गरीब कानूनों के बारे में। 

संबंध बनाने के लिए ब्रेक

PunjabKesari

स्वीडन बहुत खूबसूरत देश है लेकिन यहां पर लोगोेें का पर्सनल लाइफ को भी गंभीरता से लिया जाता है। एक कानून के अनुसार ऑफिस में काम करने वाले कपल को एक घंटे की छुट्टी मिलेगी। जिसमें वह घर जाकर पार्टनर से संबंध बना सकता है। इस ब्रेक की सैलरी भी नहीं काटी जाएगी। 

पति के धोखा देने पर खून माफ

PunjabKesari
यह बात बहुत अटपटी लगती है लेकिन हांगकांग में एक नियम के मुताबिक अगर पति पत्नी को दूसरी औरत के लिए धोखा दे रहा है तो वह उसे जान से मार भी सकती है। इसके लिए यह शर्त भी रखी गई है कि वह हतियार नहीं बल्कि सिर्फ हाथों का ही इस्तेमाल कर सकती है। 

मूंछ के साथ किस करना गैर कानूनी

PunjabKesari

लोवा एक ऐसा देश है जहां पर मूंछ के साथ लड़का अपनी पार्टनर को किस नहीं कर सकता। ऐसे करने पर उसे सजा दी जाती है। 

लाइट जलाकर नहीं बना सकते संबंध
संबंध बनाने के लिए हंगरी में एक अजीबो गरीब कानून है। यहां पर पार्टनर लाइन जलाकर सैक्स नहीं कर सकते। दिन हो या रात उनको इसके लिए लाइट बंद करनी पड़ती है। अगर कोई इस बात का पालन नहीं करता तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है। 

किस करने के लिए मिलता है सिर्फ 1 मिनट

PunjabKesari
मैरीलैंड में यह कानून है कि कोई भी जोड़ा अपने पार्टनर के साथ 1 मिनट से ज्यादा किस नहीं कर सकता। ऐसा करने पर दोनों को सजा दी जा सकती है। 

Related News