19 APRFRIDAY2024 4:28:14 PM
Life Style

सिर्फ बेटे ही क्यों, बेटियों के साथ भी सेलिब्रेट करें लोहड़ी का त्योहार

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 13 Jan, 2019 11:50 AM
सिर्फ बेटे ही क्यों, बेटियों के साथ भी सेलिब्रेट करें लोहड़ी का त्योहार

लोहड़ी पंजाब का प्रसिद्ध त्योहार है। मकर संक्रान्ति से एक दिन पहले इस त्योहार को खूब धूमधाम से मनाया जाता है। घर में लड़के की शादी या फिर घर में लड़के के पैदा होने की खुशी में नाते रिश्तेदारों को न्यौता देकर लोहड़ी मनाने के प्रथा सदियों से चली आ रही है लेकिन अब समय बदल गया है। खुशियां सिर्फ लड़के नहीं बल्कि लड़की के पैदा होने से भी मनाई जा सकती हैं। आज समाज की स्थिति और लोगों की सोच में बहुत बदलाव आ रहा है। अब लड़कियां पढ़-लिख कर हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं, इससे न सिर्फ परिवार बल्कि समाज भी उनपर गर्व महसूस कर रहा है फिर क्यों न इस त्योहार को लड़कियों के साथ भी मनाया जाए। 

 

लड़की के लिए भी मनाए लोहड़ी

खुशियों का त्यौहार लोहड़ी का स्वरूप समय के साथ धीरे-धीरे बदलता जा रहा है। जहां लोग पहले सिर्फ लड़के के जन्म पर ही इस फेस्टिवल को मनाते थे आज लड़कियों को लिए भी इस शगुन को मनाया जाता है। यह बात बिल्कुल सही है कि घर में रौनक बच्चे की किलकारियों से गुंजती हैं फिर चाहे वह लड़का हो या फिर लड़की। आज शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो जहां लड़कियों ने मां-बाप का नाम रोशन न किया हो फिर उनके दुनिया में आने पर जश्न मनाना गलत बात नही है। लोहड़ी के त्योहार के जरिए आप भी लोगों की सोच बदल सकते हैं, अपनी खुशी में बेटियों को भी जरूर शामिल करें।  

PunjabKesari, Lohri Image, Lohri Special Image, Nari Kesari Image

बदल सकते हैं समाज की सोच

लड़का पैदा होने या लड़के के विवाह होने पर सिख समाज में जश्न के साथ पहली लोहड़ी मनाई जाती है, लेकिन लड़की पैदा होने पर लोहड़ी का त्योहार नहीं मनाया जाता। अब वह समय नहीं है जब लड़कों को ही घर का वंश माना जाता था। आज के समय लड़कियां भी घर चलाने के लिए पिता के कंधे से कंधा चलाकर चलती है। ऐसे में लड़के व लड़की के बीच भेदभाव समझने वाली सोच को बदलने के लिए जरूरी है कि आप पहल करें। बेटों के अलावा बेटियों के साथ भी इस त्यौहार को सेलिब्रेट करके समाज की सोच बदलने में अपना योगदान दें।

PunjabKesari, Lohri Image, Lohri Special Image, Nari Kesari Image

लोहड़ी पर बेटियों को दें खास गिफ्ट

लोहड़ी पर बेटी को मिठाई के साथ-साथ आप कोई और स्पेशल गिफ्ट देकर भी अपने प्यार जता सकते हैं। इसके लिए आप उन्हें ग्रीटिंग कार्ड, ज्वैलरी, खूबसूरत ड्रैस या कोई गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं। जिस तरह आप अपने बेटे के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं उसी तरह बेटियों के साथ भी करें।

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News