27 APRSATURDAY2024 2:14:10 AM
Life Style

मीडिया को देखते ही प्रियंका ने उतारी सगाई की 'अंगूठी', देखिए वीडियो

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 08 Aug, 2018 04:19 PM
मीडिया को देखते ही प्रियंका ने उतारी सगाई की 'अंगूठी', देखिए वीडियो

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जौहर दिखानी वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया में खबरें आ रही हैं कि उन्होंने अपने 36 बर्थडे पर निक के साथ सगाई कर ली है। इस खबर के बाद जब वह पहली बार इंडिया आई तो मीडिया वालों ने उनकी अगूंठी टटोलना शुरू की। मगर उनके हाथ में कुछ नहीं था। क्योंकि उन्होंने एयरपोर्ट पर उतरते ही अंगूठी को अपनी जीन्स के पॉकेट में डाल लिया। जब प्रियंका एेसा कर रही थी तो किसी ने उसकी वीडियो बना ली। अब यह वीडियो सोशल साइट पर छाई हुई है। 


  


प्रियंका की इस वीडियो को काफी लाइक और शेयर मिल रहें हैं। आपको बता दें, कुछ दिनों पहले तक प्रियंका की तस्वीरों में देखा गया कि उनके बाएं हाथ की उंगली में एक शानदार अंगूठी है। मगर अब पीसी इस बात का खास ख्याल रख रही हैं कि मीडिया की नजरें उनकी इस अंगूठी पर ना पड़े। 

PunjabKesari
खैर प्रियंका की इंगेजमेंट वाली बात में कितनी सच्चाई है ये तो वह ही जानती हैं। मगर इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि वह कुछ छिपाने की कोशिश जरूर कर रही हैं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News