26 APRFRIDAY2024 6:45:00 PM
Life Style

पीसी की इंगेजमेंट पार्टी पर नही आए रणवीर, कहीं दीपिका तो नहीं वजह?

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 19 Aug, 2018 11:55 AM
पीसी की इंगेजमेंट पार्टी पर नही आए रणवीर, कहीं दीपिका तो नहीं वजह?

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद प्रियंका ने निक के साथ अपने रिश्ते को कबूल कर ही लिया। कल यानी की 18 अगस्त को सुबह रोका सेरेमनी और शाम को इंगेजमेंट पार्टी रखी गई। इस पार्टी में प्रियंका ने अपने बेहद खास लोगों को इनवाइट किया था। उम्मीद की जा रही थी कि पीसी के दोस्त और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इस पार्टी में पहुंचेंगे। मगर एेसा नहीं हुआ। इसके पीछे की वजह दीपिका पादुकोण को बताया जा रहा है। 

PunjabKesari
दरअसल, मीडिया में लगातार खबरें आ रही है कि प्रियंका ने रणवीर स‍िंह को इंव‍िटेशन भेजा था लेकिन उन्होंने दीप‍िका को सगाई पार्टी के लिए नहीं बुलाया। अब भला रणवीर अपने प्यार के बिना अकेले पार्टी में कैसे पहुंच सकते थे।  

PunjabKesari

आपको बता दें, दोनों मीडिया के सामने बैस्ट फ्रेंडस की तरह नजर आती थी। मगर प्र‍ियंका के दीपिका को पार्टी में नहीं बुलाने से दोनों के अच्छे नजर आने वाले र‍िलेशन पर सबको हैरानी हो रही है।  

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News