28 APRSUNDAY2024 1:37:25 PM
Life Style

...तो इसलिए उम्रदराज पुरुषों को अट्रैक्ट करती है कम उम्र की महिलाएं

  • Updated: 17 Apr, 2018 02:32 PM
...तो इसलिए उम्रदराज पुरुषों को अट्रैक्ट करती है कम उम्र की महिलाएं

हर किसी की पार्टनर को लेकर अलग-अलग पसंद हैं, कोई हमउम्र पार्टनर से शादी करके खुश है तो कोई उम्रदराज पार्टनर चुनता है। अगर बात पुरुषों की करें तो उन्हें अक्सर अपनी उम्र से कम जवान महिलाएं ही आकर्षित करती है। ऐसा हम नहीं, बल्कि रिसर्च में बताया गया है। एक रिसर्च का कहना है कि पुरुष कितने ही उम्रदराज क्यों न हो जाए, उनका झुकाव हमेशा अपने से कम उम्र की महिला पर ही रहता है। 

 


बताया गया है कि जहां कुछ पुरुष अपनी उम्र की लड़की ही पसंद करते है, वहीं 50 से 60 साल के पुरुष भी 22 साल की महिला के साथ रिलेशनशिप की कल्‍पना करते है।फिनलैंड के तुर्कु स्थित अबो अकादमी यूनिवर्सिटी के साइकॉलजिस्ट्स ने इस बात की पुष्टि की है कि महिलाएं सिर्फ ऐसे पुरुषों को प्रेफर करती है, जो उनसे उम्र में बड़े या फिर उनकी ही उम्र जितने हो।

 


महिलाओं को भाते है समझदार पुरुष
रिसर्च में सामने आया कि महिलाओं को महिलाएं अपने से छोटे पुरुषों के साथ कंफर्टेबल महसूस नहीं कर पाती और समझदार पुरुषों को ज्यादा पसंद करती है। वहीं लगभग 2,655 वयस्कों पर की गई रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि भले ही पुरुषों को जवान महिलाओं में दिलचस्पी हो लेकिन उनकी सेक्‍सुअल एक्टिविटी उनकी असली उम्र बता ही देती है। 

 

इसके अलावा लड़कियों को बड़ी उम्र के मर्द क्यों भाते है। आइए जानते है। 

1. आर्थिक रुप से मजबूत 
ये तो जाहिर है हमउम्र पुरुष की तुलना में अधिक उम्र के मर्द लाइफ में पहले से ही सेटल होते है। उनके पास अच्छा करियर और घर भी होता है। वह आर्थिक रुप से भी मजबूत होते है, बस यहीं बात अधिकतर कम उम्र की महिलाओं को भाती है। 

2. अनुभवी होते है उम्रदराज
अपनी अनुभवी सोच के चलते वह परफैक्ट पार्टनर भी बन जाते है। अपनी परिपक्‍व सोच के चलते वे जानते हैं कि लाइफ इंज्‍वॉय करने के अपने तरीके और निजी दोस्‍त होते हैं। 

3. व्‍यवहार भी होता है अच्छा
उम्र में बड़े पुरुष औरतों का सम्‍मान करना भी अच्छी तरह जानते है। उम्रदराज के पुरुष के साथ एक अलग ही सुरक्षा का अनुभव होता रहता है। बड़ी उम्र के मर्द अपने पार्टनर को वास्‍तविक रूप में ही पसंद करते हैं। 
 

Related News