28 APRSUNDAY2024 7:11:36 AM
Life Style

क्या आपको पता है चीन से जुड़ी से आश्चर्यजनक बातें?

  • Updated: 12 May, 2017 05:17 PM
क्या आपको पता है चीन से जुड़ी से आश्चर्यजनक बातें?

पंजाब केसरी (लाइफस्टाइल) : चीन दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। यह एशिया के दक्षिण-पूर्व में स्थित है और इसकी राजधानी बीजिंग है। यहां रहने वाले अधिकतर लोग बौद्ध हैं। इस देश के 14 राज्य हैं जो समुद्र के तटरेखा तक फैले हुए हैं। चीन में कई चीजों का अविष्कार होता है। इन सब के अलावा इस देश के कई रहस्य भी हैं जो कभी दुनिया के सामने नहीं आए। आइए जानिए उन रहस्यों के बारे में

1. गरीबी
इस देश में जितनी आबादी है उतनी ही गरीबी भी है। यहां के कई छोटे गांव गरीबी रेखा से नीचे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इस देश के 100 मिलियन से अधिक लोगों के पास रात गुजारने के लिए छत नहीं है और उनके एक दिन की आमदन 1 डॉलर से भी कम है।

2. सजा
चीन में अपराधी को सजा देने के लिए कठोर दंड दिया जाता है। यहां जब किसी को मौत की सजा दी जाती है तो उसे जहरीला इंजैक्शन लगा दिया जाता है या गोलियों से भूना जाता है।

3. वायु प्रदूषण
बढ़ते औधोगिकरण के कारण चीन में वायु प्रदूषण भी काफी बढ़ गया है। जिस वजह से यहां लोगों को कई खतरनाक बीमारियां लगी हैं।

4. खाली मॉल
चीन में एक काफी बड़ा मॉल है। इसके अंदर जाते तो 2-3 काउंटर है लेकिन बाकी सारा मॉल खाली पड़ा है।

5. गुफा में रहने वाले लोग
इस देश के शानक्सी प्रांत के लोग गुफा खोद कर रहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 35 मिलियन लोग गुफा में रहते हैं।

6. जल प्रदूषण
चीन में पानी की कमी के साथ ही सीव्रेज संबंधी कई समस्याएं भी हैं जिस वजह से यहां के लोगों को दूषित पानी पीना पड़ता है।

7. जन्म दोष
प्रदूषण के कारण यहां गर्भ में पल रहे बच्चों  पर बुरा असर पड़ता है। इसके कारण जन्म से ही बच्चों को कई बीमारियां होती हैं।

8. भूतों का शहरइतनी घनी आबादी होने के कारण भी यहां 65 मिलियन घर खाली पड़े हैं। इन घरों के खाली होने की वजह से लोगों का मानना है कि यहां भूतों का बसेरा है।
 

Related News