27 APRSATURDAY2024 12:14:13 AM
Life Style

अच्छा! इस वजह से अब तक नहीं हो पाई सलमान की शादी

  • Updated: 22 Jun, 2018 06:27 PM
अच्छा! इस वजह से अब तक नहीं हो पाई सलमान की शादी

कोई रियलिटी शो हो या प्रेस कॉन्फ्रेंस, एक्टर सलमान जहां भी जाते हैं तो उनसे का शादी का सवाल जरूर किया जाता हैं। बॉलीवुड ही नहीं, सलमान खान के फैंस भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर सलमान खान है कि उनका अभी तक शादी करने का कोई मूड नहीं हैं, जिसके पीछे की वजह उनकी मां है। अब यह सुनकर आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि सलमान के शादी न करने के पीछे उनकी मां कैसे हो सकती हैं।

PunjabKesari


2009 में फराह खान के चैट शो 'तेरे मेरे बीच में' में सलमान के पिता सलीम खान ने यह स्टेटमेंट दिया था 'सलमान का तो जितना भी नुकसान किया है, उसकी मां ने किया है।' दरअसल, सलमान खान इस चैट शो में अपनी मां सलमा के साथ पहली बार गेस्ट बने थे और उनके पिता सलीम खान वीडियो कॉन्फ्रेंस की मदद से इस शो में शामिल हुए थे। 

PunjabKesari
इसी शो में फराह ने सलमान की शादी का सवाल उठाया था, जिसका जवाब देते हुए सलीम खान ने कहा था 'सलमान को प्यार तो एक्ट्रैस से होता है लेकिन बाद में उसमें अपनी मां तलाश करने लगता है जो कभी मिलती नहीं है।' बस यही वजह है कि सलमान आज तक कुंवारे हैं। हालांकि, सलीम इस दौरान काफी मजाकिया मूड में थे।  
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News