26 APRFRIDAY2024 11:15:56 PM
Life Style

खुल कर पैसा खर्च करती हैं T अक्षर के नाम वाली लड़कियां, मगर प्यार में...

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 06 Apr, 2019 04:42 PM
खुल कर पैसा खर्च करती हैं T अक्षर के नाम वाली लड़कियां, मगर प्यार में...

नाम का जीवन में बहुत बड़ा महत्व होता हैं क्योंकि नाम के पहले अक्षर से किसी के भी नेचर व पर्सनैलिटी का अंदाजा लगाया जा सकता हैं। नाम का पहला अक्षर न सिर्फ आपके स्वभाव वा व्यक्तित्तव के बारे में बताता हैं बल्कि लव लाइफ के बारे में भी काफी कुछ बयां कर देता हैं। बात T अक्षर के नाम वाली लड़कियों की करें तो यह काफी मेहनती होती हैं और अपने बल पर शोहरत हासित करना पसंद करती हैं। ऐसे ही इनकी लव लाइफ में काफी दिलचस्प हैं। चलिए आज हम आपको T अक्षर के नाम वाली लड़कियों की कुछ खासियत व कमियों के बारे में बताते हैं। 


दिमाग से होती हैं चालाक

जिन लड़कियों का नाम T अक्षर से शुरू होता हैं वो काफी मेहनती, होशियार, चालाक होती हैं। यह दूसरों से सारे बातें निकलवा लेती है लेकिन अपने बारे में कभी दूसरों को कुछ नहीं बताती। 

 

होती हैं ज्यादा बुद्धिमान

इस नाम की लड़कियां बहुत ज्यादा बुद्धिमान होती हैं और इनकी तर्क शक्ति काफी अच्छी होती है क्योंकि इन अक्षर के नाम वाली लड़कियां ज्यादातर मीडिया, वकालत और प्रशासनिक क्षेत्रों में दिखाई देती हैं और अपनी बुद्धि के बल पर खासा नाम भी कमाती हैं। 

 

प्यार में मामले थोड़ी ढीली

पैसा और शोहरत पाने में आगे लेकिन इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां प्यार व शारीरिक संबंध बनाने के मामले में थोड़ी उदासीन होती हैं। इसलिए इनके लिए वहीं पार्टनर परफेक्ट साबित होता है जो इन्हें हमेशा प्यार के प्रति उत्तेजित करता रहता हो।

 

मिलता हैं केयरिंग लाइफ पार्टनर

जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है, उन्हें भी काफी अच्छा लाइफ पार्टनर मिलता है। इनका पार्टनर न केवल इन्हें बेहद प्रेम करता है बल्कि इनका जीवन भी खुशियों से भर देता है। सीधे शब्दों में कहे तो लाइफ पार्टनर के मामले में ये लड़कियां सबसे ज्यादा भाग्यशाली होती है। 

 

नहीं शेयर कर पाती भावनाएं

वैसे तो T अक्षर के नाम वाली लड़कियां प्यार में मामले में ढीली होती है लेकिन रिश्तों और भावनाओं के प्रति काफी केयरिंग होती हैं। मगर इनमें एक कमी हमेशा रहती हैं कि यह पार्टनर को अपनी भावनाएं व्यक्त करने में सफल नहीं हो पाती हैं जिस कारण कभी-कभी इनके रिश्ते में रूकावटे भी पैदा होने लगती हैं। 

 

होती हैं आदर्शवादी 

इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां अपनी खुशियां तो पार्टनर व दूसरों से शेयर कर लेती हैं लेकिन अपने गम और दुख अकेले ही काटना पसंद करती हैं। जिंदगी के प्रति इनका आदर्शवादी रवैया इन्हें बहुत आगे ले जाता है, बस लोगों को इनकी यहीं खासियत पसंद आती हैं और वो इनकी तरफ जल्द ही अट्रेक्ट हो जाते हैं।

 

भाता है खुशमिजाजी अंदाज

चार्मिंग दिखना वाली T अक्षर के नाम वाली लड़कियां खुशमिजाज भी खूब रहती हैं। अपने इसी खुशमिाजी रवैया से ये अपने आस-पास के लोगों को भी हमेशा खुश रखती हैं। बस यहीं वजह हैं कि लोग इनका साथ हमेशा पसंद करते हैं। दूसरा यह आसानी से हर किसी के साथ घुल-मिल जाती हैं। 

 

खुलकर खर्चती हैं पैसा

पैसों के मामले भी इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां काफी खुले विचारों वाली होती हैं।यह खर्च के मामले में एकदम खुले हाथ वाली होती हैं। इन्हें जो पसंद आ जाए वो खरीदकर रहती हैं चाहिए उसके लिए इनको काफी पैसा ही क्यों न खर्च करना पड़ जाएं। 

 

दिखावे से करती हैं नफरत

इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां भले ही जिंदगी को अपने तरीके से एन्जॉय करती हैं लेकिन इनको दिखावा बिल्कुल पसंद नहीं होता। मगर कुछ लोग इनकी सादगी को देख इन्हें बेवकूफ समझने की गलती कर देते हैं जो उनकी बहुत बड़ी बेवकूफी होती हैं। 

 

दिल की होती है बड़ी साफ

इस नाम वाली लड़कियां भले ही प्यार में मामले में थोड़ी उदासीन हो लेकिन दिल से काफी अच्छी होती हैं। पति के साथ परिवार में सबका ध्यान रखती हैं और सभी काम अपने बढ़ से परफेक्ट करती हैं। दुख में सभी के साथ खड़ी रहती हैं। 
 

Related News