29 APRMONDAY2024 1:58:00 AM
Nari

राहा बनेगी सबसे  Youngest Millionaire ,  रणबीर-आलिया बेटी के नाम करेंगे 250 करोड़ का बंगला !

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 Mar, 2024 11:10 AM
राहा बनेगी सबसे  Youngest Millionaire ,  रणबीर-आलिया बेटी के नाम करेंगे 250 करोड़ का बंगला !

कुछ दिन पहले इंफोसिस के मालिक नारायण मूर्ति ने अपने 4 महीने के पोते कोबेहद महंगा तोहफा दिया था, जिसके बाद उसे सबसे अमीर बच्चा बताया गया था।अब उसके भी पीछे छोड़ दिया है रणबीर कपूर और आलिया की क्यूट सी बेटी राहा ने। कपल ने 250 करोड़ का बंगला अपनी 1.4 साल की नन्ही परी के नाम कर दिया है। नारायण मूर्ति के पोते को मिले तोहफे की कीमत 240 करोड़ थी, ऐसे में राहा उससे भी ज्यादा अमीर हो गई है।

PunjabKesari

राहा अपनी क्यूटनेस को लेकर लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ही ली थी , अब वह अपनी संपत्ति को लेकर भी जानी जाएगी। सूत्रो के अनुसार  रणबीर और आलिया ने अपने नए बंगले ‘कृष्णाराज’ की रजिस्ट्री राहा के नाम पर कराने का फैसला लिया है। इस बंगले में वह अपनी मेहनत से की गई कमाई का बराबर हिस्सा इन्वेस्ट कर रहे हैं, ऐसे में उन्होंने इसे अपनी बेटी को तोहफे के रूप में देने का फैसला किया है।  

PunjabKesari
 रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर इस बंगले की को-ओनर होंगी और वह भी अपनी बेटी, बहू और पोती के साथ यहीं रहेंगी। दरअसल कपूर परिवार का ये नया  आशियाना ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बंगले ‘कृष्णाराज’ को तोड़कर बना है। कई सालों से यहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, जहां अकसर रणबीर और आलिया मुआयना करने आते हैं। खबरों के मुताबिक बिल्डिंग का 5 फ्लोर बनकर तैयार है और बहुत जल्द रणबीर, आलिया और नीतू अपने नए घर में शिफ्ट होंगे। 

PunjabKesari
बताया जा रहा है कि इस घर की लागत 250 करोड़ से भी अधिक होगी, इस तरह रणबीर-आलिया का ये घर शाहरुख खान के मन्नत और अमिताभ बच्चन के जलसा की तुलना में मुंबई का सबसे महंगा और बड़ा बंगला होगा। वहीं उनकी नन्ही परी इस बंगले की मालकिन बन बी टाउन की सबसे अमीर स्टार किड बन जाएंगी। कृष्णा राज बंगले के अलावा आलिया और रणबीर के पास बांद्रा इलाके में 4 फ्लैट हैं, जिनकी कीमत 60 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। 

PunjabKesari
खबरो के मुताबिक रणबीर के नए घर का एक कमरा ऋषि कपूर को भी समर्पित होगा। जिसमें  उनक, सभी यादों को भी संजो कर रखा जाएगा। उनकी पसंदीदा कुर्सी से लेकर उनके बुकशेल्फ़ तक दिवंगत अभिनेता को प्रिय छोटी-छोटी चीजें, सभी को उन्हें समर्पित एक विशेष कमरे में रखा जाएगा। ऐसे में रणबीर  अपने पिता को सबसे करीब रखेंगे।
 

Related News