29 APRMONDAY2024 10:06:57 AM
Life Style

दुनिया की सबसे मोटी महिला इमान अहमद ने किया जिदंगी को अलविदा

  • Updated: 26 Sep, 2017 10:32 AM
दुनिया की सबसे मोटी महिला इमान अहमद ने किया जिदंगी को अलविदा

मोटापा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। मोटापे की वजह से शरीर को कई तरह के रोग लग जाते हैं। इसी तरह मिस्त्र की रहने वाली इमान अहमद अब्दुलाती महिला का नाम दुनिया के सबसे मोटे लोगों में गिना जाता है। इस महिला का वजन 500 किलो था और वह अपने मोटापे का इलाज करवाने मुंबई आई थी। इलाज के बाद इमान ने अपना काफी वजन कम कर लिया था लेकिन 25 सितंबर इमान अहमद का निधन हो गया।
PunjabKesari
इमान अहमद ने मुंबई के सैफी अस्पताल में अपना इलाज करवाया और सर्जरी के बाद  उनका 250 किलो वजन कम हो गया लेकिन भारी शरीर होने की वजह से उनके घुटने कमजोर हो गए थे जिस वजह से इमान अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पा रही थी। इसके साथ ही इमान की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही थी जिस वजह से उनकी बहन इमान का इलाज करवाने के लिए उन्हें अबु धाबी ले गई लेकिन वहां भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया और इमान का निधन हो गया।
PunjabKesari

Related News