28 APRSUNDAY2024 8:26:12 PM
Life Style

भारत के इन जगहों में होली मनाने का है अलग-अलग तरीका

  • Updated: 11 Mar, 2017 04:46 PM
भारत के इन जगहों में होली मनाने का है अलग-अलग तरीका

लाइफस्टाइलः भारत में होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बच्चे और बड़े एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। वैसे बच्चों तो इस त्योहार को बहुत दिन पहले ही मनाना शरू कर देते हैं। शहर बदलने के साथ होली को मनाने का तरीका भी बदल जाता है। आज हम आपको बताते है भारत में कहां-कहां किस तरह से होली मनाई जाती है। 

1. उत्तर प्रदेश
यहां पर सप्ताह पहले ही होली का जश्न शुरु हो जाता है। उत्तर प्रदेश में सिर्फ होली रंगों से ही नहीं बल्कि लड्डुओं और लाठियों से भी खेली जाती है। इसे लट्ठमार होली कहा जाता है। इस होली को देखने के लिए देशभर से लोग आते हैं। 

2. उत्तराखंड
उत्तराखंड में होली बड़े खास तरीके से मनाई जाती है। यहां के लोग इस दिन पारंपरिक कपड़े पहनते हैं नृत्य करते हैं। यहां पर इस तरह की होली को बैठकी होली कहा जाता है। 

3. पंजाब 
पंजाब में होली को होला मोहल्ला कहा जाता है जोकि श्री आनंदपुर साहिब में होली के अगले दिन मनाया जाता है। होला मोहल्ला आनंदपुर में 6 दिन तक चलता है। 

4. बंगाल
बंगाल में होली के दिन राधा और कृष्ण की प्रतिमाओं को डोली में बैठाकर पूरे शहर में घुमाया जाता है,जिसके आगे महिलाएं नृत्य करती हैं। यहां की होली को डोल यात्रा कहा जाता है। 

5. बिहार 
बिहार के लोग अलग तरीके से होली मनाते है। इस दिन फगुआ और जोगिरा गाने का रिवाज है। कई जगहों पर कीचड़ की होली भी खेली जाती है। इसके अलावा यहां लोग भांग पीते हैं और खूब मस्ती करते हैं।

6. राजस्थान
राजस्थान में होली तीन प्रकार से मनाई जाती है माली होली,गोदाजी की गैर होली और बीकानेर की डोलची होली। माली होली में माली जात के पुरुष महिलाओं पर पानी डालते है और महिलाएं लाठियों से पिटाई करती हैं। 


 

Related News