28 APRSUNDAY2024 7:48:59 PM
Life Style

यहां चिठ्ठी लिखने पर पूरी हो जाती है हर मनोकामना!

  • Updated: 17 Jul, 2017 04:27 PM
यहां चिठ्ठी लिखने पर पूरी हो जाती है हर मनोकामना!

भारत में कई मंदिर हैं जो अपनी मान्यता के लिए फेमस हैं। वहीं, उत्तराखंड में कई मंदिर एेसे हैं जहां लोग दूर-दूर से दर्शन करने के लिए आते हैं। आज हम आपको उत्तराखंड के एक एेसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सिर्फ चिठ्ठी भेजकर सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। जी हां, कहा जाता है कि यहां पर सिर्फ चिठ्ठी भेजने से ही सभी मुरादे पूरी हो जाती है। 
PunjabKesari
उत्तराखंड में गोलू देवता नामक क्षेत्रीय देवता का मंदिर है। यह देशभर में प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि गोलू देवता इंसाफ के देवता है। लोग अपनी मुश्किलों को चिठ्ठी में लिखकर इस मंदिर में चढ़ा देते हैं। इस मंदिर को घंटी वाला मंदिर भी कहा जाता है। यहां एक नियम भी है कि दूसरे की लटकाई चिठ्ठी को कभी पढ़ना नहीं चाहिए।
PunjabKesari
मंदिर में लगी घंटियां कई साल पुरानी है। लोग यहां आकर 10 रुपए से लेकर 100 रुपए तक के 1 स्टांप पेपर पर अपनी मनोकामना लिखते है। जब उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है तो यहां आकर घंटे बांधते है। 

Related News