05 APRSUNDAY2026 8:33:05 AM
Life Style

रक्षाबंधन स्पेशल: राखी पर बहन को करना है खुश तो गिफ्ट करें ये चीजें

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 24 Aug, 2018 10:10 AM
रक्षाबंधन स्पेशल: राखी पर बहन को करना है खुश तो गिफ्ट करें ये चीजें

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन (Raksha Bandhan)का त्यौहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल यह दिन 26 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन जहां बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है वहीं भाई उसे गिफ्ट देकर उसकी रक्षा का वचन देता है। अक्सर भाई यही सोचते हैं राखी पर अपनी बहन को क्या गिफ्ट दें, जिसे देखकर वह खुश हो जाए। अगर आपको इस तरह की कोई कन्फ्यूजन है तो घबराए नहीं क्योंकि आज हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसे गिफ्ट्स, जिन्हें देखकर आपकी बहन खुश हो जाएगी।

रक्षाबंधन पर गिफ्ट (Rakhi Gift)

1. चॉकलेट और स्वीट्स
चॉकलेट्स और स्वीट्स खाना तो हर लड़की को पसंद होता है। ऐसे में इस राखी अपनी बहन को उनकी फेवरेट चॉकलेट या स्वीट्स एक प्यारे मैसेज के साथ गिफ्ट करें। यकीन मानिए इससे उनके चेहरे पर प्यारी-सी स्माइल आ जाएगी।

PunjabKesari, रक्षाबंधन  इमेज, राखी इमेज,राखी फोटो, Rakhi Gift image

2. पुरानी तस्वीरें
इस रक्षा बंधन आप अपनी बहन को खुश करने के लिए उन्हें अपनी पुरानी यादों का कोलाज बनाकर गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहे तो अपनी बहन के साथ कुछ फनी तस्वीरों का कोलाज बनवाकर भी उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।
 

3. घड़ी
अपनी बहन को खुश करने के लिए आप उन्हें एक स्टाइलिश और ट्रैंडी वॉच भी गिफ्ट कर सकते हैं। वैसे तो मार्कीट में एक से बढ़कर एक स्टाइलिश वॉच मिल जाएगी लेकिन आप चाहे तो इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते है।

PunjabKesari, रक्षाबंधन  इमेज, राखी इमेज,राखी फोटो, Rakhi Gift image

4. स्मार्ट फोन या टैबलेट
अगर आपकी बहन का फोन पुराना हो चुका है तो क्यों न इस राखी आप अपने नया स्मार्टफोन गिफ्ट करें। इसके अलावा राखी पर अपनी बहन को टैबलेट या लैपटॉप गिफ्ट करने का आइडिया भी बेस्ट है।
 

5. म्यूजिक आइटम्स
म्यूजिक सुनने का शौक भी हर लड़की को होता है तो ऐसे में क्यों न इस राखी पर आप अपनी बहन को म्यूजिक आइटम्स गिफ्ट करें। आपको मार्कीट में कई वैराइटी की म्यूजिक आइटम्स मिल जाएगी, जिसे आप अपनी बहन के लिए खरीद सकते हैं।

PunjabKesari, रक्षाबंधन  इमेज, राखी इमेज,राखी फोटो, Rakhi Gift image

6. खूबसूरत ड्रैस
अपनी बहन को खुश करने के लिए इस राखी आप उनके लिए ट्रैंडी आउटफिट्स भी खरीद सकते हैं। अगर आपकी बहन को भी नए-नए ड्रैसेज पहनने का शौक है तो इस बार उसे कोई खूबसूरत ड्रैस गिफ्ट करें।
 

7. स्पा, अरोमा पैकेज
इस रक्षाबंधन अगर आप अपनी बहन को कुछ स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो उसे स्पा पैकेज, अरोमा थैरेपी पैकेज और योग सेशन पैकेज भी गिफट कर सकते हैं। यह क्रिएटिव गिफ्ट आपकी बहन को पसंद तो आएगा ही साथ ही इससे वह काफी रिलेक्सिंग भी फील करेगी।

PunjabKesari, रक्षाबंधन  इमेज, राखी इमेज,राखी फोटो, Rakhi Gift image

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News