24 APRWEDNESDAY2024 5:25:17 AM
Life Style

Bipolar Disorder ने डुबोया था करियर, 18 महीने हनी सिंह रहे थे घर में बंद

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 15 Mar, 2019 06:03 PM
Bipolar Disorder ने डुबोया था करियर, 18 महीने हनी सिंह रहे थे घर में बंद

अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले सिंगर हनी सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हनी भारत को रैप म्यूजिक से इंट्रोड्यूस कराने वाले मोस्ट पॉपुलर सिंगर हैं। हनी आज 36 साल के हो गए हैं। होशियापुर में जन्में हनी ने दिल्ली आकर रैंप करना शुरू किया। लोगों ने हनी के रैंप को काफी पसंद किया और लाखों लोग उनके फैन्स बन गए। हनी सिंह ने दिलजीत दोसांझ के साथ गाना 'लक 28 कुड़ी दा' गया था। ये गाना भी सुपरहिट रहा था। हनी अपने हर गाने में 'यो यो हनी सिंह' जरूर बोलते हैं। इसलिए उनके फैंस उन्हें इस नाम से भी पुकारते हैं। हनी ने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए और कुछ ही सालों में हनी देश-विदेश में फेमस हो गए। 

 

शोहरत मिलने के बाद अचानक बॉलीवुड से हुए गायब

इतनी शोहरत मिलने के बाद हनी सिंह की जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब वो अचानक बॉलीवुड से गायब हो गए और उनके फैंस को उनकी कोई खबर नहीं। उनके बारे में कई तरह की खबरें आईं। कहा गया कि हनी सिंह को ड्रग्स और नशे की आदत हो गई है और उसे छुड़ाने के लिए वो रिहैब में अपना इलाज करवा रहे हैं। खबरें तो ये भी सुनने को मिली कि एक ट्रिप के दौरान बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने उन्हें थप्पड़ मारा है लेकिन हनी सिंह की पत्नी शालिन ने इसे केवल अफवाह कहा। शालिनी ने कहा कि शाहरुख क्यों इन्हें थप्पड़ मारेंगे? यह बात सब जानते हैं कि हनी शाहरुख की कितनी इज्जत करते हैं और शाहरुख भी हनी को अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं। 

 

18 महीने बाद वापिस लौटे हनी सिंह

इतना ही नहीं हनी सिंह के गायब होने के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी वायरल हुई जिसमें वह अस्पताल के बेड पर जख्मी लेटे नजर आ रहे है। इस तस्वीर के साथ ये मैसेज फैलाया गया कि हनी सिंह की मौत हो गई है लेकिन बाद में हनी सिंह के ट्विटर से यह जानकारी दी गई कि यह तस्वीर एक गाने की है। 18 महीने गायब रहने के बाद हनी सिंह अपने फैंस के सामने वापिस आए तो उन्होंने खुद बताया कि आखिर वो इतने समय तक कहा था। हनी सिंह ने कहा कि मैं पहली बार इसके बारे में बात कर रहा हूं और मैं अपने फैंस को बताना चाहता हूं कि मैं इतने समय तक कहां था।

 

बायपोलर डिसऑर्डर बीमारी से रहे ग्रस्त

एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बताया कि ये समय (18 महीने) उनकी जिंदगी का सबसे खराब समय था। उन्होंने कहा कि मेरे बारे में खबरे आईं कि मैं रिहैब में हूं लेकिन उस दौरान मैं नोएडा में अपने घर पर था। सच्चाई यह है कि मैं बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित था।यह सब 18 महीने तक चला, इस दौरान मैंने 4 डॉक्टर बदले. दवाईंयां मुझपर काम नहीं कर रहीं थीं और अजीब चीजें हो रही थी।

 

क्या है बायपोलर डिसऑर्डर?

बता दें कि बायपोलर डिसऑर्डर एक तरह की दिमागी बीमारी होती है जो डिप्रेशन की ही तरह होती है। इसमें इंसान या तो ज्यादा खुश महसूस करता है या फिर बहुत ज्यादा दुखी हो जाता है। हनी सिंह ने बताया कि यह सब बहुत डरावना था। एक साल बीत चुका था लेकिन दवाईयों का कोई असर नहीं हो रहा था। 

 

इलाज के दौरान लिखी 50-60 कविताएं

उन्होंने बताया कि एक समय में मुझे लगने लगा था कि मैं सारी जिंदगी ऐसे ही रहूंगा। मैं अपने कमरे से भी बाहर नहीं आता था और घर से बाहर निकलना तो मैं भूल ही चुका था। उन्होंने कहा कि मैंने महीनों तक ना दाढ़ी बनाई ना ही बाल कटवाए।
उन्होंने बताया जहां मैं हजारों लोगों के सामने परफॉर्म करता था वहीं अब मुझे 4-5 लोगों के सामने आने से भी डर लगने लगा था। इस हालत में लाकर छोड़ देता है बायपोलर डिसऑर्डर लेकिन फिर जब चौथे दिल्ली के डॉक्टर ने मेरा इलाज किया तब दवाइयां मुझपर असर करने लगीं।  इस दौरान उन्होंने 50-60 कविताएं भी लिखी थीं। अब हनी सिंह बिलकुल ठीक हैं और अपनी गानों और फिल्मों पर ध्यान दे रहे हैं। 


 

Related News