14 DECSUNDAY2025 9:51:10 PM
Life Style

Covid-19 ब्रिटेन शाही परिवार पर कोरोना का अटैक, प्रिंस चार्ल्स का टेस्ट पोजिटिव

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 25 Mar, 2020 05:08 PM
Covid-19 ब्रिटेन शाही परिवार पर कोरोना का अटैक,  प्रिंस चार्ल्स का टेस्ट पोजिटिव

बकिंघम पैलेस के एक स्टाफ मैंबर (रॉयल एड, शाही सहयोगी) में कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि 71 साल के प्रिंस चार्ल्स के टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव आया है। क्लेरेंस हाउस ने बुधवार को घोषणा की कि प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद से ही उन्हें सेल्फ आइसोलेशन में रखा जा रहा है।

PunjabKesari

प्रिंस चार्ल्स का कोरोना टेस्ट स्कॉटलैंड में किया गया था,  जहाँ उनके साथ उनकी पत्नी कामिला, डचेस ऑफ कॉर्नवाल के साथ थे। हालांकि उनका टेस्ट नेगेटिव पाया गया। क्लेरेंस हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सरकार और चिकित्सा सलाह के अनुसार प्रिंस और डचेस ने अब स्कॉटलैंड में घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, यह अभी पता नहीं चल पाया है कि प्रिंस कहां कोरोना वायरस के संपर्क में आ गए।

PunjabKesari

बता दें, रानी एलिज़ाबेथ और प्रिंस फिलिप को पिछले हफ्ते विंडसर कैसल ले जाया गया था क्योंकि कोरोन वायरस वायरस की महामारी दुनिया भर में बढ़ती रही है। वहीं प्रिंस चार्ल्स और डचेस कैमिला भी लंदन छोड़ चुके हैं और स्कॉटलैंड में अपना समय बिता रहे हैं।

PunjabKesari

गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस (कोविड-19) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 422 हो गयी है। वहीं इस वायरस की वजह से करीब 7800 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं डेढ़ लाख से ज्यादा लोग अभी भी इस संक्रमण से जूझ रहे हैं।

Related News