06 MAYMONDAY2024 12:24:53 PM
Life Style

हवा-हवाई एक्ट्रैस श्रीदेवी की हुई अचानक मौत ने लोगों को किया हैरान

  • Updated: 25 Feb, 2018 12:28 PM
हवा-हवाई एक्ट्रैस श्रीदेवी की हुई अचानक मौत ने लोगों को किया हैरान

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का शनिवार रात को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उनकी मौत दुबई में हुई, जहां वह एक्टर मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने पहुंची थी। वहीं देवर यानी संजय कपूर ने उनके निधन की पुष्टी की है, इस दौरान उनकी उम्र 54 थी। हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी ने अपनी मृत्यु का कठिन समय अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर के साथ बिताया। 

 

संजय कपूर ने बताया कि वह दुबई से लौट कर मुंबई पहुंच ही गए थे कि तभी उन्हें भाभी श्रीदेवी के निधन की खबर मिली। उन्होंने कहा जी हां, यह सच है कि श्रीदेवी का निधन हो गया। मैं यहां बस उतरा था, अब मैं दुबई लौट रहा हूं। श्रीदेवी का निधन लगभग 11.00-11.30 के आसपास हुआ। मुझे अभी तक अधिक जानकारी नहीं मिली है, 'संजय ने भारतीय न्यूजीलैंड से इस खबर की पुष्टी की। मृत्यु के समय श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ थी। कपूर परिवार के साथ मोहित मारवाह की शादी में शामिल थे।

PunjabKesari

हवाहवाई एक्ट्रैस श्रीदेवी की अचानक मौत ने सबको बेहद हैरान कर दिया और दुख में डाल दिया है। आज सुबह जैसे ही यह खबर सबके सामने आई कि श्रीदेवी का निधन हो गया है तो ऐसे में इस खबर से बॉलीवुड ही नहीं बल्कि श्रूीदेवी के हर चाहने वाले को एक बड़ा सदमा लगा है। श्रीदेवी हाल ही में अभी धावी में बेटी खुशी और पति बोनी कपूर के साथ अपने भांजे मोहित मारवार की डेस्टीनेशन वैंडिग अटैंड करने के लिए दुबई में दिखीं थी।

PunjabKesari

ये तस्वीरें वो है जब श्रीदेवी शादी के लिए मुबंई एयरपोर्ट में पर रवाना हो रही थी, पर ये किसे मालूम था कि श्रीदेवी हमें इस तरह अलविदा कह कर चली जाएगी।

PunjabKesari

आपको बता दें कि 2013 में श्रीदेवी को पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है। अक्सर फैशन दीवा के तौर पर जानी जाने वाली श्रीदेवी ने अपने कमबैक में इंग्लिश विंग्लिश और मॉम जैसी बेहतरीन फिल्में दी थी। अमिताभ बच्चन के साथ भी श्रीदेवी ने एक फिल्म की थी, और देखिए अमिताभ बच्चन ने भी अपने एक ट्वीट से सबको हैरान कर दिया, जैसे कि अमिताभ को श्रीदेवी की मौत का पहले से अनुभव हो गया हो। फिलहाल दुबई में श्रीदेवी की मौत की सारी फॉर्मेलिटी पूरी की जा रही है, जिसके बाद जल्द ही उनकी बॉडी को मुंबई लाया जाएगा और इसकी रिपोर्ट हमें जल्दी ही मिल जाएगी।

PunjabKesari
श्री अम्मा यंगर के रूप में जन्मी, श्रीदेवी ने हिंदी फिल्मों में प्रवेश करने से पहले तमिल, तेलगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। उन्होंने 1960 के दशक के अंत में अभिनय शुरू किया, लेकिन मलयालम फिल्म पोंम्बाटा (1971) में उनके प्रदर्शन ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकारों के लिए पुरस्कार जीता। श्रीदेवी ने जूली (1975) में एक बाल कलाकार के रूप में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की। 


उनकी पहली वयस्क भूमिका 13 वर्ष की उम्र में तमिल फिल्म मोन्द्रु मुदिचू (1976) में निभाई। श्रीदेवी भारत की सबसे बड़ी महिला सितारों में से एक बन गई। भारत की सरकार ने उन्हें 2013 में चौथे उच्चतम नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News