29 APRMONDAY2024 9:45:54 PM
Nari

जानिए कौन थी अमरजोत चमकीला? जिसे जवानी में उतार दिया गया था मौत के घाट

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 15 Apr, 2024 06:41 PM
जानिए कौन थी अमरजोत चमकीला? जिसे जवानी में उतार दिया गया था मौत के घाट

इन दिनों परिणीति चोपड़ा काफी खुश हैं। उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म चमकीला के लिए उन्हें खूब तारीफें मिल रही हैं। अपनी तारीफ से खुश हुई परिणीति ने गाना गाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। परिणीति ने फिल्म का ही गाना 'ललकारे नाल' गाकर अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही उन्होंने पोस्ट पर लिखा, ''अमरजोत को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया।'' एक्ट्रेस काफी भावुक भी हो गई क्योंकि उन्होंने सोचा नहीं था कि उन्हें इतना प्यार मिलेगा। एक्ट्रेस ने यह भी लिखा था कि परिणीति ईज बैक...ये शब्द उनके कानों में जोर-जोर से बज रहा है। मैं वापिस आ गई हूं और अब कही नहीं जाने वाली।

PunjabKesari

परिणीति को अमरजोत के तौर पर मिल रहा खूब प्यार

बता दें कि मूवी में अमरजोत के किरदार के लिए परिणीति को जबरदस्त तारीफ मिल रही है। इस फिल्म के लिए परिणीति ने काफी वजन भी बढ़ाया था और उनकी मेहनत रंग लाई। हर कोई उनके अभिनय की तारीफ कर रहा है। परिणीति के साथ दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। सेलेब्स भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं लेकिन जिस अमरजोत कौर का उन्होंने रोल अदा किया है क्या आप उनके बारे में जानते हैं तो चलिए आपको अमरजोत के बारे में ही बताते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

अमर सिंह चमकीला जिन्हें 'पंजाब के एल्विस' के नाम से भी जाना जाता है। पंजाब में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बेचने वाले कलाकार के रूप में उनका नाम दर्ज है जब वह पैदा हुए थे तो उनका नाम धन्नी राम था लेकिन वह अपने मंच नाम चमकीला से लोकप्रिय हो गए, जिसका पंजाबी में अर्थ होता है चमकता हुआ। संगीत उद्योग चमकीला को पंजाबी पॉप संस्कृति का पहला सुपरस्टार मानता है।

अमरजोत- अमरजीत ने उस समय 365 दिनों में 366 शोज किए 

अमरजोत कौर, अमरजीत चमकीला की दूसरी पत्नी थी। दोनों की मुलाकात उस वक्त हुई थी जब अमर सिंह चमकीला अपने बैंड के लिए एक वोकलिस्ट ढूंढ रहे थे और अमरजोत कौर के बारे में उन्हें पंजाबी फेमस सिंगर कुलदीप मानक ने बताया था। ऐसा इसलिए क्योंकि कुलदीप पहले भी अमरजोत के साथ अपने एल्बम में काम कर चुके थे। इस तरह अमरजोत कौर, चमकीला के बैंड में एक फीमेल वोकलिस्ट के तौर में शामिल हो गई थी। इस जोड़ी को स्टेज पर काफी पसंद किया जाने लगा था। सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि उनके चाहने वाले विदेश में भी बहुत थे। उस समय उन्होंने 365 दिनों में 366 शो किये थे।

PunjabKesari

इस जोड़ी ने दिए एक साथ कई हिट गानें

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अमरजोत पहले से शादीशुदा थीं लेकिन वो अपने सिंगिंग करियर को लेकर काफी सीरियस थीं, जिसकी वजह से वह अपने पति से अलग हो गई थी। इसके बाद वह अमर सिंह चमकीला के बैंड में शामिल हो गई थीं। इस जोड़ी ने एक साथ कई हिट गानों को अपनी आवाज दी थी। हर दिन इनका फेम बढ़ रहा था। कई सालों तक एक साथ सिंगिंग करने के दौरान अमरजोत  और अमर सिंह चमकीला को एक दूसरे से प्यार हो गया था। इसके चलते दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली थी। अमरजोत से शादी से पहले अमर सिंह चमकीला की शादी गुरमेल नाम की महिला से हुई थी जिनसे उन्हें दो बेटियां थी। खबरों के मुताबिक इन बच्चों का नाम था अमनदीप और कमलदीप। जबकि अमरजोत और अमर का एक बेटा था जिसका नाम था जैयमन चमकीला।

PunjabKesari

कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि 8 मार्च, 1988 को मोटरसाइकिल सवारों के एक समूह ने अमरजोत कौर और अमर सिंह चमकीला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों जालंधर के एक गांव मेहसामपुर में थे, जहां उनका एक संगीत कार्यक्रम था। दोपहर 2 बजे, जब दंपति कार्यक्रम स्थल पर अपनी कार से बाहर निकले, तो उन पर गोलियां चलाई गईं। इससे दंपति और संगीतकार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां दंपति को मृत घोषित कर दिया गया। इस तरह इस जोड़ी का एक दुखद अंत हो गया। 

 

Related News