28 APRSUNDAY2024 12:22:52 PM
interior decoration

किचन से बदबू दूर करने के टिप्स

  • Updated: 02 May, 2016 02:09 PM
किचन से बदबू दूर करने के टिप्स

 

किचन में खाना बनाने के बाद तड़के की खुशबू थोडी देर बाद बदबू में बदल जाती है। जिससे जी मिचलाने लगता है। कई बार तो घर अाएे गैस्ट भी इससे परेशान हो जाते है। जिससे हमारे घर का वातावरण कुछ देर के लिए इस तरह की स्मेल से खराब हो जाता है।आज हम आपको किचन से अाने वाली बदबू को दूर करने के टिप्स बताएगें।

 
 
 
 
 
- संतरे के छिलके 
 
एक बर्तन में कम आंच पर पानी उबालने के लिए रख दें। इसमें संतरे के छिलके डाल कर एक मिनट तक उबालें।दालचीनी और इलाइची मिला दें।ऐसा करने से किचन की बदबू दूर हो जाएगी।
 
- टोस्ट
 
रसोई में एक टोस्ट खुला रख दें। इसकी महक से किचन की दुर्गंध दूर हो जाएगी।
 
- बेकिंग पाउडर
 
 किचन में आप बेकिंग पाउडर का इस्तेमाल बदबू भगाने में भी  कर सकते हैं। आप खाना बनाने वाली जगह पर इसे छिडक दें। इससे जलने की बदबू भी कम हो जाती है। 
 
- नींबू पानी
 
 रसोईघर में या फ्रिज में अगर किसी भी तरह की तरह की भी बदबू आ रही हो तो एक कटोरी में नींबू पानी भर कर रख दें। इससे बदबू दूर हो जाएगी।
 
- शूगर सोप
 
चिकन या सी-फू़ड बनाने के बाद हाथों और किचन दोनों से बदबू आने लगती है। इसके इस्तेमाल से बदबू दूर हो जाएगी।
 
- सिरका
 
किचन की सेल्फ को साफ करते समय पानी में दो बूंद सफेद सिरके की डाल लें। इसके इस्तेमाल से किचन की बदबू दूर भाग जाती है।

Related News