नासा की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंततः 9 महीने के लंबे समय के बाद धरती पर लौट आई हैं।
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद धरती पर वापस लौट चुकी हैं। इतने दिनों तक स्पेस पर रहना किसी के लिए आसान नहीं, सुनीता ना वहां चल सकती थीं, ना लेट कर आराम कर सकती थी।
अंतरिक्ष में इतना लंबा समय बिताने के बाद उनके स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ने की संभावना बताई जा रही हैं। ISS में अंतरिक्ष यात्री माइक्रोग्रैविटी में तैरते हैं, जो उनके शरीर पर असर डालता है, अंतरिक्ष यात्री हर महीने अपनी हड्डियों का 1% हिस्सा खो सकते हैं।
सुनीता विलियम्स के साथ उनके साथी बुच विल्मोर भी पृथ्वी पर सुरक्षित रूप से लैंड हुए। बुच विल्मोर एक अमेरिकी नेवी के रिटायर्ड कैप्टन रहे हैं
विलियम्स के साथ-साथ अंतरिक्ष यात्री निक हेग, बुच विल्मोर और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव ने प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतरने से पहले पृथ्वी के चारों ओर 4,577 परिक्रमाएं पूरी कीं।