27 APRSATURDAY2024 5:18:28 AM
Nari

प्लेन में इस समय न करें टॉयलेट का इस्‍तेमाल (Pics)

  • Updated: 10 Aug, 2016 05:31 PM
प्लेन में इस समय न करें टॉयलेट का इस्‍तेमाल (Pics)

सफर करते हुए हमें कई नियमों का पालन करना चाहिए फिर चाहे हम सफर हवाई जहाज में करें या ट्रेन में। ज्यादातर लोग इन नियमों के विषय में कुछ नहीं जानते। टेकआफ और लैंडिंग के समय में हमें कई काम नहीं करने चाहिए। ऐसा इसलिए ताकि हवाई जहाज में यात्रा कर रहे सभी लोग सुरक्षित रहें। वास्तव में हवाई जहाज में सुरक्षा एक बड़ी चुनौती होती है। यह जिम्मेदारी सिर्फ पायलट या एयर होस्टस तक ही सीमित नहीं होती। प्रत्येक सवारी पर यह बात लागू होती है। खासकर टेकआफ और लैंडिंग के समय नियमों का उल्लंघन सब सवारियों की जिंदगी जोखिम में डाल सकता है। 

 

- असहज स्थिति

 

आप समझ ही सकते है कि टेकआफ और लैंडिंग के समय एक व्यक्ति के बाथरूम में रहने से क्या समस्या हो सकती है? आखिर एक ही व्यक्ति तो अंदर है? हालांकि इसमें कोई समस्या नहीं है। इस बात का ध्यान रखें कि हवाई जहाज गुरुत्वाकर्षण से काफी ऊंचाई पर है इसलिए नीचे उतरते और ऊपर चढ़ते वक्त यह गुरुत्वकार्षण के उलट काम करता है। ऐसे में बाथरूम के अंदर रहने से दरवाजे के खुलने का भय होता है। इससे असहज स्थिति पैदा हो सकती है। 

 

- चोट लगना

 

बाथरूम में सीट बेल्ट नहीं होती। इसका मतलब यह है कि टेकआफ और लैंडिंग के समय आपको चोट लग सकती है। आप कहीं गिर सकते हैं। इससे आप जख्मी हो सकते हैं। अगर चोट नहीं भी लगी तो बाथरूम में टेकआफ और लैंडिंग समय रहना जोखिम भरा है क्योंकि आपके गिरने की आशंका बहुत ज्यादा है। 

 

 

- दुर्घटना

 

बाथरूम में बिजली, पानी और कागज तीनों चीजें होती है। टेकआफ और लैंडिंग के समय किसी भी तरह की घटना घटे तो सबसे पहले बाथरूम में ही आग लगने की आशंका होती है। इसके अलावा बिजली के कारण आपको करेंट भी लग सकता है। 

 

   

- नियमों को पढ़ें

 

हवाई जहाज में सफर करने वाले लोगों के लिए कुछ नियमों को बनाया गया है। जरूरी यह है कि ट्रैवल करते हुए उन नियमों को पढ़ें। उसमें यह भी लिखा हुआ है कि टेकआफ और लैंडिंग के समय बाथरूम के उपयोग से बचें। इसे सीरियस होकर पढ़ें और समझें ताकि न आपकी और न दूसरों की जिंदगी जोखिम में आ सके।

 

 

- झटके लगना 

 

टेकआफ और लैंडिंग के समय झटके लगने की आंशका भी काफी ज्यादा होती है। यही नहीं जबरदस्त किस्म के फोर्स की भी टेकआफ और लैंडिंग के समय आंशका होती है। इन झटकों के लिए हमारा शरीर अभ्यस्त नहीं होता। अतः यही बेहतर है कि टेकआफ और लैंडिंग के समय सीट बेल्ट बांधकर अपनी सीट पर बैठे रहें।

Related News