03 MAYFRIDAY2024 10:01:27 PM
Nari

अरबी छिलते समय नहीं होगी हाथों में खुजली, आजमाएं ये तरीके

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Apr, 2024 05:49 PM
अरबी छिलते समय नहीं होगी हाथों में खुजली, आजमाएं ये तरीके

अरबी की सब्जी स्वाद में लाजवाब होती है। ऐसे में कुछ लोग इसकी सब्जी बनाकर खाते हैं। इसे घुईयां भी कहा जाता है लेकिन इसे कुछ लोग खाने से बचते हैं, क्योंकि काटते हुए यह हाथों में लगती है। कुछ महिलाओं को तो अरबी काटने के बाद हाथों में खुजली के अलावा सूजन भी होने लगती है ऐसे में महिलाएं इसे बनाने से कतराती हैं, लेकिन आज आपकी परेशानी दूर करते हुए आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनके बाद आप भी अरबी का स्वाद ले पाएंगे। इन टिप्स को आजमाने के बाद अरबी काटने के दौरान आपको हाथों में खुजली और जलन नहीं होगी। आइए जानते हैं। 

स्क्रब के साथ करें साफ 

यदि अरबी छिलने के बाद आपको हाथों में सूजन और खुजली की परेशानी होती है तो इसे छीलने से पहले हाथों में दस्तानें पहन लें। दस्ताने पहनने के बाद स्क्रब के साथ इसे साफ कर लें। इससे अरबी के छिलके निकल जाएंगे और इसे छिलने के दौरान आपको हाथों में खुजली भी नहीं होगी।

PunjabKesari

नींबू का रस करें इस्तेमाल 

अरबी काटते हुए होने वाली खुजली और जलन दूर करने के लिए नींबू का रस इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे छीलने से पहले हाथों में नींबू का रस लगा लें। इससे खुजली दूर होगी।

नमक लगाएं 

अगर अरबी छीलने के समय हाथों में खुजली होती है तो छीलने से पहले इसमें अच्छी तरह से नमक लगा लें। नमक लगाने के बाद कुछ देर के लिए अरबी को रखें। अब हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें और हाथों पर कोई भी तेल लगा लें। हाथों पर तेल और अरबी पर नमक लगाकर काटने से आपको हाथों में खुजली नहीं होगी और यह जल्दी भी छिल जाएगी।  

PunjabKesari

बेकिंग सोडा 

अरबी काटते हुए यदि आपको हाथों में खुजली ज्यादा होती है तो बेकिंग सोडा आपके काम आ सकता है। हाथों पर बेकिंग सोडा इस्तेमाल कर दें। बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर उसका घोल बनाएं। घोल को हाथों पर लगाने से खुजली से आपको राहत मिलेगी।

नारियल का छिलका 

नारियर के छिलके का इस्तेमाल करने से अरबी आसानी से छिल जाएगी। छिलके को गोल करने के बाद मरोड़ लें फिर इसे अरबी का छिलका उतारें यह आसानी से उतर जाएगा। 

PunjabKesari

Related News