27 APRSATURDAY2024 2:47:13 AM
Nari

प्रैग्नेंसी में महिलाओं को कभी नहीं करने चाहिए घर के ये 6 काम

  • Updated: 10 Feb, 2018 04:44 PM
प्रैग्नेंसी में महिलाओं को कभी नहीं करने चाहिए घर के ये 6 काम

प्रैग्नेंसी होने के बाद महिलाओं को डिलीवरी तक कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का भी खास-ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे समय में जरी सी लापरवाही मां और शिशु दोनों के लिए खतरनाक हो सकती है। इस दौरान महिलाओं को अच्छी डाइट लेने और घर के काम न करने के लिए कहा जाता है लेकिन इसके बावजूद भी महिलाएं कुछ काम कर लेती है। इससे डिलीवरी के समय महिलाओं को प्रॉब्लम का सामना करता पड़ता है। आज हम आपको बताएंगे कि प्रैगेनेंसी के समय आप किन कामों से दूरी बनानी चाहिए, जिससे मां और शिशु दोनों सुरक्षित रह सके।
 

1. घर की सामान्य सफाई
कई बार नार्मल डिलीवरी के लिए महिलाएं झाड़ू-पौंछा करने लगती हैं। इसके लिए वो फिनायल और कैमिकल युक्त क्लीनर का इस्तेमाल करती है, जोकि सेहत को नुकसान हो सकता है। अगर आप काम करना चाहती है तो मॉपिंग, डस्टिंग, वैक्यूमिंग का इस्तेमाल करें।

PunjabKesari

2. कूड़े की सफाई
इस अवस्था में आपको पालूत जानवर या कूड़ा-ककर्ट की साफ-सफाई नहीं करनी चाहिए। इससे इंफेक्शन का खतरा होता है, जोकि मां और शिशु के लिए खतरनाक है। अगर किसी कारण आपको यह करना भी पड़ रहा है तो मुंह पर मास्क जरूर पहनें।

3. बाथरूम की सफाई
इस दौरान आपको बाथरूम, टाइल्स या टॉयलेट की सफाई भी नहीं करनी चाहिए। इन चीजों की सफाई करने वाले प्रॉडक्ट्स में हानिकारक केमिकल होते है, जो गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंचाते है। इसके अलावा इन्हें साफ करते समय निकलने वाले खतरनाक बैक्टीरिया से आपको इंफैक्शन हो सकता है।

PunjabKesari

4. पर्दे और पंखों की सफाई
कई बार घर पर अकेले होने पर महिलाएं पंखें या पर्दों की सफाई करने लग जाती है। इससे उन पर जमी धूल-मिट्टी सांस के जरिए महिलाओं के शरीर में जाकर खतरा पैदा करती है। इसके अलावा स्टूल या टेबल पर चढ़कर इन्हें साफ करने से आपके पेट पर भी जोर पड़ता है, जोकि खतरनाक है।

5. भारी सामान उठाना
प्रैग्नेंसी में भारी सामान उठाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इससे मांसपेशियों में खिचांव आने के कारण आपको प्रसव के दौरान अधिक दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इससे डिलीवरी के समय भी समस्या हो सकती है।

6. कपड़े धोना
कुछ महिलाएं प्रैग्नेंसी में थोड़े-बहुत कपड़े धोने लगती है लेकिन इस दौरान कुछ महिलाएं सैंसिटिव होने के कारण बदबू बर्दाश नहीं कर पाती। ऐसे में आपको कपड़ें नहीं धोने चाहिए क्योंके डिट्रजैंट की खूशबू से आपको इंफैक्शन हो सकता है। इसके अलावा कपड़ें धोने से समय से पहले डिलीवरी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News