27 APRSATURDAY2024 12:52:36 AM
Nari

एक्सरसाइज के बिना भी महिलाएं रहती हैं फिट, जानिए कैसे?

  • Updated: 25 Jan, 2017 01:34 PM
एक्सरसाइज के बिना भी महिलाएं रहती हैं फिट, जानिए कैसे?

सेहत: एक्सरसाइज करना, यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होती हैं, क्योंकि एक्सरसाइज करने से शरीर हमेशा फिट और निरोग रहता है। वैसे अगर दूसरी तरफ देखा जाए तो कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जो एक्सरसाइज कम करती हैं या फिर करती ही नहीं हैं लेकिन वह फिर भी हमेशा तंदरूस्त और फिट रहती हैं। आज हम आपको महिलाओं की कुछ ऐसी गतिविधियों के बारे में बताएंगे जिसे अपनाकर आप भी बिना एक्सरसाइज करें फिट रह सकते हैं।  

 

1. मेडिटेशन (ध्यान लगाना)

अगर नियमित रूप से रोज मेडिटेशन किया जाए तो ऐसे में कई सारी समस्याओं से निजात पाया जा सकता हैं। जैसे कि पाचन क्रिया सही रहती है, ब्लड प्रैशर सामान्य रहता हैं और तनाव मुक्त रहा जा सकता हैं। 

2. बुनाई

कढ़ाई बुनाई करने से भी कई फायदे मिलते हैं। अगर नियमित रूप से खुद को इन कामों में व्यस्त रखा जाए तो ऐसा करने से तनाव मु्क्त रहा जा सकता है। इसके अलावा दिमाग भी बेहतर तरीके से काम करता है।

3. पालतु जानवरों के साथ खेलना

अगर आपके घर में भी पालतु जानवर हैं तब तो यह बहुत अच्छी बात है। उनके साथ खेलने से अकेलेपन का एहसास नहीं होता और मानसिक बीमारियां भी नहीं होती।

4. खाना पकाना

एक शोध से बात सामने आई है कि जो लोग खाना बनाते हैं वह जल्दी मोटापे का शिकार नहीं होते, क्योंकि कुकिंग से रोज 130 कैलोरी जलती है।

5. ट्रैवेल करना

घूमने फिरने के भी कई सारे फायदे होते हैं। पहला फायदा तो यह है कि आप नई जगहों के बारे में जानते हैं और दूसरा सबसे अहम फायदा यह है कि इससे आप फिट और निरोग भी रहते हैं। ट्रेवेल करते रहने से ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है। इसके अलावा इससे कैंसर का खतरा भी कम होता है।

Related News