26 APRFRIDAY2024 5:57:17 PM
Nari

इस गुफा को कहा जाता है स्वर्ग का रास्ता

  • Updated: 23 Jul, 2017 02:08 PM
इस गुफा को कहा जाता है स्वर्ग का रास्ता

दुनिया भर में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहे हैं। इनमें से कुछ टूरिस्ट प्लेस तो बहुत खास होते हैं जो पर्यटकों की खासा पसंद माने जाते हैं। अक्सर पुराणों में स्वर्ग के रास्ते के बारे में जिक्र सुनने को मिलता है लेकिन क्या दुनिया में सच में ऐसी कोई जगह है जिसे स्वर्ग का रास्ता माना जाए तो कहना मुश्किल होगा लेकिन कुछ रास्ते और पहाड इतने खूबसूरत होते हैं कि उनको देखकर हम कह उठते हैं कि यह सच में जन्नत है। 

PunjabKesari

चीन में तियानमेन माउंटेन बहुत खूबसूरत है। इस पहाड की ऊंचाई 5 हजार फीट है। यहां पर एक गुफा बनी हुई है जो टूरिस्ट अट्रैक्शन का खास हिस्सा है। इसकी नायाब कुदरती खूबसूरती के कारण इसे स्वर्ग का दरवाजा भी कहा जाता है।

PunjabKesari

चारो तरफ बादलों से घिरे इस पहाड को दुनिया का सबसे लंबा पहाड माना जाता है। पर्यटक यहां आने के लिए सड़क के अलावा केबल वे का उपयोग भी करते हैं। यह केबल वे 24459 फीट पर बना है। इसकी ऊंचाई को देखते हुए गिनीज बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी इसका नाम दर्ज किया गया है। 

PunjabKesari
कहा जाता है कि इस गुफा की शुरूआत 20 वीं शताब्दी में तियानमेन माउंटेन के पास एक वाटरफॉल से हुई थी,यह झरना सिर्फ 15 मिनट के लिए ही दिखाई देता था। जिसका नजारा अलग ही था लेकिन अब इस झरने का नामों-निशान भी दिखाई नहीं देता। यहां पर घूमने के लिए हर साल भारी तादाद में दुनिया भर से पर्यटक यहां आते हैं। 

Related News