27 APRSATURDAY2024 2:33:18 AM
Nari

हड्डियों को मजबूत बनाते हैं ये 5 Food

  • Updated: 15 Jun, 2017 03:44 PM
हड्डियों को मजबूत बनाते हैं ये 5 Food

पंजाब केसरी(सेहत) : लाइफ स्टाइल बदलने के साथ साथ लोगों के खान-पान में भी काफी बदलाव आया है। जिसके कारण लोग जल्द ही बीमार पड जाते हैं। एेसे में जोडों का दर्द होना सामान्य बात है। हड्डियां शरीर का अहम हिस्सा होती हैं और ये जितनी मजबूत होंगी आप उतने ही स्वस्थ रहेंगें। हड्डियों की मजबूती के लिए अपने आहार में फास्‍फोरस से भरपूर फूड को शामिल करें।  

1. बादाम
बादाम स्वाद में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। ये हड्डियों को मजबूत करने का सबसे अच्छा उपाय है। बादाम में कैल्शियम, विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड और फास्फोरस होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। 

2. कद्दू के बीज
कम लोगों को ही कद्दू की सब्जी पसंद होती है लेकिन कद्दू में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दूसरी किसी सब्जी में नहीं मिलते। ये हड्डियों और स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें फास्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये आपकी भूख को भी नियंत्रण में रखता है। 

3. व्हीट ब्रेड 
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अपने आहार में व्‍हीट ब्रेड को शामिल करें। यह फास्‍फोरस से भरपूर होती है।

4. मछली
मछली स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अगर आप मांसाहारी हैं तो इसे अपने खाने में शामिल करें। मछली में विभिन्न प्रकार के विटामिन, खनिज और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। 

5. बीन्‍स 
आप अपनी डाइट में बीन्स शामिल कर सकते हैं। ये हड्डियों को मजबूत करने का बहुत ही अच्छा स्त्रोत है। 
 

Related News