26 APRFRIDAY2024 8:31:15 PM
Nari

सिजेरियन डिलीवरी के बाद बना लें इन कामों से दूरी

  • Updated: 18 Nov, 2017 02:12 PM
सिजेरियन डिलीवरी के बाद बना लें इन कामों से दूरी

ऑपरेशन के बाद क्या करना चाहिए : मां बहुत खूबसूरत शब्द है, हर महिला चाहती है कि शादी के बाद उसे मां बनने का सुख हासिल हो। प्रैग्नेंसी में आई मुश्किलों या शारीरिक कमजोरी के कारण कई बार सी- सैक्शन के द्वारा डिलिवरी करवानी जरूरी हो जाती है लेकिन इसके बाद सेहत की देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है। कुछ बातें ऐसी हैं, जिनका परहेज करके सीजेरियन के साथ आई कमजोरी को दूर किया जा सकता है। 

 


1. पेट पर न दें जोर
आप्रेशन के बाद मां को बच्चे के साथ अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान रखना पड़ता है। पेट पर टांके लगे होने के कारण भारी वजन उठाने,झुककर काम करने या लगातार बैठने की मनाही होती है। पेट पर जोर न पड़ने दे और आराम करें। 

 

2. न करें डायटिंग 
बच्चे को जन्म देने के बाद मोटापा महसूस कर रहे हैं तो डायटिंग का रास्ता न अपनाएं। इस समय शरीर को पोषक तत्वों की बहुत जरूरत होती है। पौष्टिक आहार खाएं, इससे बच्चे को भी अच्छी डाइट मिलेगी। 

 

3. सीढ़ियां चढ़ने से करें परहेज
सिजेरियन के बाद सीढिया चढ़ने में भी बहुत परेशानी आती है। इससे पेट पर जोर पड़ता है, जिससे पेट के टांको से ब्लीडिंग होने का डर रहता है। 

 

4. संबंधों से बनाएं दूरी
ऑप्रेशन के द्वारा डिलीवरी होने पर शरीर में कमजोरी के साथ कई तरह के बदलाव भी आ जाते हैं। कम से कम 2-3 महीनों तक शारीरिक संबंधों से दूरी बना लें। पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही संबंध बनाएं। 

 

 


फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP


 

Related News