हर साल की तरह इस बार भी बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का आयोजन हुआ। फैशन शो के पहले दिन कई डिजाइनर्स ने अपनी कलैक्शन पेश करके लोगों को खुश किया, वहीं रैंप पर कई बॉलीवुड सितारों ने अपना जलवा भी बिखेरा।
पहले दिन के सेकंड एडिशन में यंग डिजाइनर Tisharth by Shivani के लिए बॉलीवुड एक्ट्रैस नुसरत भरुचा ने रैंपवॉक किया। व्हाइट मिलडी सिक्वेन्स एंड हैवी रफ्फल गाउन में नुसरत बेहद गॉर्जियस लग रही थी। मिनिमल मेकअप और Side-Swept हेयरस्टाइल के साथ उन्होंनें अपने आपको कंप्लीट लुक दिया। मूनलाइट प्रिंसेज की तरह रैंप पर उतरी।
इसके अलावा डिजाइनर ने बोल्ड एंड आउट ऑफ बॉक्स कलेक्शन पेश की। उनकी कलेक्शन में ज्यादा फोकस नाइट स्काई और अलग-अलग रंगों पर देखने को मिला। कलेक्शन में लेयर्ड ड्रैस से लेकर गाउन, स्कर्ट, फ्लोवी गाउन और रॉयल ब्लू, व्हाइट, ब्लेक कलर देखने को मिले।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP