26 APRFRIDAY2024 2:43:26 PM
Nari

इन गर्मियों ट्राई करें Child Melonlicious Drink

  • Updated: 25 May, 2017 04:01 PM
इन गर्मियों ट्राई करें Child Melonlicious Drink

पंजाब केसरी (जायका) : गर्मियों में हर समय कुछ ठंडा खाने-पीने का मन करता है। ऐसे में लोग नींबू पानी या शरबत आदि का सेवन करते हैं लेकिन हर बार एक ही चीज पीकर मन बोर हो जाता है और कुछ नया करने का मन करता है। इसके लिए मौसमी फलों को इस्तेमाल करके अलग स्टाइल से ड्रिंक बना सकते हैं जो गर्मी में भी राहत देगी और पीने में भी काफी टेस्टी होगी। आइए जानिए इसे बनाने की विधि


सामग्री
- तरबूज
- अंगूर का जूस
- लाइम सोडा
- ताजा पुदीना
- चीनी का घोल
- नींबू का रस
- अदरक का रस              
- काला नमक


 विधि
1. सबसे पहले तरबूज को स्कूप की मदद से गोल आकार में काट लें और फ्रिजर में जमने के लिए रख दें।
2. अब एक जार में 1 गिलास लाइम सोडा और 2 गिलास अंगूर का जूस मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और इसमें स्वाद के अनुसार शुगर सिरप, नींबू, अदरक का रस और काला नमक मिलाएं।
3. एक सर्विंग गिलास में ठंडे तरबूज के बॉल्स और पुदीने की ताजा पत्तियां डालकर ऊपर से तैयार किया हुआ सिरप डालें। 
4. गार्निश के लिए चैरी, पुदीने की पत्तियां और गिलास पर नींबू स्लाइस लगाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें। 

Related News