फैशन आए दिन बदलता हैैं, कब कौन सा ट्रैंड आ जाए कोई कुछ नहीं कह सकता है। इन दिनों व्हाइट या ऑफ व्हाइट का क्रेज खूब देखने को मिल रहा हैं। अब बात आती है कि व्हाइट को वैडिंग फंक्शन में कैसे पहना जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शादियों में व्हाइट आउटफिट्स का ट्रैंड खूब पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं लगभग बॉलीवड दीवाज अपने वैडिंग फंक्शन में में इस कलर की आउटफिट्स को खूब वियर करती दिख रही है। तो क्यों न इस बार आप भी किसी शादी फंक्शन या पार्टी में डार्क कलर जैसे रैड, ग्रीन पिंक या ब्लैक को छोड़कर व्हाइय में अपना स्टाइल दिखाए।
आज हम आपको बॉलीवुड दीवाज की कुछ पार्टी वियर व्हाइट ड्रैसेज दिखाएंगे, जिसे आप भी आईडिया लेकर उन्ही की तरह व्हाइट में खुद को फ्लॉन्ट कर सकती है।
कियारा आडवाणी की तरह व्हाइट कलर का लहंगा ट्राई करें, जिसमें पिंक या फ्लोरल इम्ब्रॉयडरी वर्क हुआ हो।
जरूरी नही कि आप वैडिंग में केवल लहंगा ही ट्राई करें। आप ट्रैंड के हिसाब से शादी में कियारा का व्हाइट शरारा भी ट्राई कर सकती है, जिसमें हैवी गोल्ड इम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ है।
आप सोनम कपूर की तरह ऑफ व्हाइट लहंगा-चोली भी पहन सकते है।