26 APRFRIDAY2024 6:45:55 PM
Nari

बच्चे को है बिस्तर गीला करने की आदत तो घरेलू तरीकों से छुड़वाएं

  • Updated: 23 Apr, 2017 11:15 AM
बच्चे को है बिस्तर गीला करने की आदत तो घरेलू तरीकों से छुड़वाएं

पंजाब केसरी(पेरेंटिंग): अधिकतर बच्चों को रात में बिस्तर गीला करने की आदत होती है। पेरेंट्स अक्सर छोटे बच्चो की इस आदत पर ज्यादा गोर नहीं करते, जिस वजह से कई बार यह समस्या उम्र के साथ बढ़ती जाती है। बच्चे की इसी आदत की वजह से कई बार पेरेंट्स को बाहर दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है। ऐसे में माता-पिता बच्चे की मजबूरी को बिना समझे उस डांट कर बात खत्म कर देते है। बच्चे डर के मारे अपने पेरेंट्स से कुछ कह नहीं पाता है। अगर आपका बच्चा भी बिस्तर गीला कर देता है तो उसकी इस आदत को हल्के में न लें बल्कि छुड़वाने की कोशिश करें। अगर आप डॉक्टर के पास नहीं जाना चाहते तो घर पर ही इसका घरेलू इलाज करें। आइए जानते है कैसे। 

 

1. जामुन 

बच्चे को 1 चम्मच जामुन की गुटली के पाऊडर में 1 चम्मच चीनी मिलाकर दिन में एक बार गुनगुने पानी के साथ खिलाएं। इससे काफी फायदा मिलेगा। 

2. गुड और तिल

बच्चे को गुड और तिल के लड्डु बनाकर खिलाएं। इससे भी बच्चे की बिस्तर गीला करने की आदत छुट जाएगी। 

3. आंवला और जीरा

बच्चे को सूखा आंवला और जीरे का पाऊडर दिन में 2 बार खाने के लिए दें। आप चाहते तो इन दोनों चीजों के साथ शहद मिलकार भी दे सकते है। इससे भी काफी लाभ मिलेगा। 

4. अखरोट 

अखरोट और किशमिश तो बच्चे बड़े चाव से खाते है। बच्चो को एक अखरोट की गिरी और 5 ग्राम किशमिश मिलाकर दें। इसका सेवन करीब 10 दिन तक करवाएं। 

5. छुआरा और दूध

बच्चे को रात को सेन से पहले  दूध के साथ छुआरा खाने को दें। इससे बच्चे का बिस्तर गीला करना काफी हद तक कम हो जाएगा।

6. बच्चों को पेशाब करवा कर सुलाएं। इसके अलावा रात में एक या दो बार उठाकर उन्हें पेशाब करवाएं।

Related News