26 APRFRIDAY2024 5:30:33 PM
Nari

हाई प्रोटीन डाइट भी कर सकती है आपको बीमार

  • Updated: 16 Oct, 2017 11:56 AM
हाई प्रोटीन डाइट भी कर सकती है आपको बीमार

ज्यादा प्रोटीन के नुकसान : प्रोटीन शरीर के लिए आलश्यक तत्वों में से एक है। इसकी कमी से शरीरिक विकास पर प्रभाव पड़ता है लेकिन इसकी मात्रा ज्यादा हो जाए तो यह स्वस्थ के लिए हानिकारक हो सकती है। इसका पता पहले नहीं चलता लेकिन  धीरे-धीरे बॉडी में इसके लक्षण दिखाई देने शुरू हो जाते हैं। जिससे कब्ज,हड्डियों का कमजोर होना, जोड़ों का दर्द और कीडनी स्टोन होने का डर रहता है। आइए जानें हाई प्रोटीन से होने वाले नुकसान। 

 


1. किडनी स्टोन
हाई प्रोटीन से शरीर में कैल्शियम का मात्रा बढ जाती है। जिससे यूरिन के रास्ते कैल्शियम शरीर से बाहर नहीं निकल पाता। यह धीरे-धीरे किडनी में जम कर स्टोन का रूप ले लेता है। हाई प्रोटीन डाइट ले रहे हैं तो इसके साथ पानी भी भरपूर मात्रा में पीएं। 

 

2. कब्ज 
प्रोटीन का ज्यादा सेवन करने से शरीर में फाइबर की कमी होती है। जिससे खाना पचाने में परेशानी होती है और कब्ज हो जाती है। प्रोटीन के अलावा शरीर को बाकी के पोषक तत्व और मिनरल्स मिलना भी जरूरी है। 

 

3. हड्डियां कमजोर
शरीर में ज्यादा मात्रा में प्रोटीन की मात्रा जमा होने से कैल्शियम का अवशोषण भी प्रभावित होने लगता है। जिससे हड्डियों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता, जिससे इनमें कमजोरी आ जाती है। 

 

4. जोड़ों का दर्द
बॉडी में प्रोटीन का स्तर ज्यादा हो जाने पर यूरिक एसीड बढ़ना शुरू हो जाता है। जिससे जोड़ों में दर्द और गठिया होने का खतरा रहता है। 

Related News