27 APRSATURDAY2024 2:49:03 AM
Nari

गर्भावस्था में खरबूजा खाने से महिला और बच्चे दोनों को मिलते हैं फायदे

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 11 May, 2020 10:44 AM
गर्भावस्था में खरबूजा खाने से महिला और बच्चे दोनों को मिलते हैं फायदे

प्रेगनेंसी में खरबूजा खाने के फायदे : गर्मियों में खाया जाने वाला मौसमी फल खरबूजा खाने में केवल स्वादिष्ट ही नहीं सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें पाए जाने पोटेशियम, विटामिन ए और बीटा कैरोटीन, फाइबर आदि पोषक तत्व प्रेग्नेंट महिलाओं और उसके होने वाले बच्चे को स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं। इसे खाने से ब्लड प्रेशर नार्मल रहता है। खरबूजे में पानी की भरपूर मात्रा होती है। खरबूजे के बीज भी आपके लिए फायदेमंद होते है। इसे खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। आइए जानिए प्रेग्नेंट महिलाओं को खरबूजा खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

खरबूजा खाने के फायदे

1. बच्चे को विकसित करने में करें मदद
खरबूजे में मौजूद विटामिन ए बच्चे को विकसित करने और जन्मजात विकलांगता को रोकने में मदद करता है। यह बच्चे के दिल, फेफड़ों, गुर्दे, आंखों और हड्डियों को विकसित करता है। इसके अलावा खरबूजा न्यूरल ट्यूब दोषों को भी रोकता है।

2. बच्चे की हड्डियां करें मजबूत
खरबूजे में कैल्शियम और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। खरबूजा खाने से बच्चे की हड्डियां मजबूत होती हैं। गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे दोनों के लिए के कैल्शियम बहुत जरूरी तत्व है। फॉस्फोरस प्रोटीन गठन और हार्मोनल संतुलन के लिए काफी फायदेमंद है। यह रक्त के थक्के, किडनी की क्रिया, तंत्रिका चालन और हृदय कार्य में भी मदद करता है।

3. एनिमियां से बचाएं
खरबूजे का सेवन आपको एनिमियां से भी बचा कर रखता है। प्रेग्नेंट महिलाओं में खून की कमी खतरे का कारण बन सकती है। इस समस्या से बचने के लिए वे अपनी डाइट में खरबूजे को शामिल करें। खरबूजे में मौजूद आयरन की मात्रा हीमोग्लोबिन के स्वस्थ रखने में मदद करता है। लाल रक्त कोशिकाओं की एक अच्छी मात्रा गर्भवती महिलाओं में एनीमिया को रोकती है।

4. संक्रमण रोगों से बचाएं
खरबूजे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। गर्भावस्था के दौरान विटासिन सी का सेवन खांसी, ठंड और फ्लू जैसे संक्रमणों से लड़ने में सहायता है। खरबूजे का रस पीने से शरीर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलता है।

5. कब्ज से मिलें राहत
गर्भवस्था के दौरान कब्ज की समस्या होना आम बात है। इससे राहत पाने के लिए खरबूजे का सेवन करें। इसके अलावा इसे खाने से शरीर की गर्मी से राहत मिलती है।  

Related News