26 APRFRIDAY2024 11:14:06 PM
Nari

जन्नत की गोद में बसे हैं भारत के ये गांव!

  • Updated: 21 Dec, 2016 03:08 PM
जन्नत की गोद में बसे हैं भारत के ये गांव!

ट्रैवलिंग: भारत को गांवों का देश कहा जाता है। गांव में जाकर एक अलग ही सुकून और शांति मिलती है। शहरों में रहने वाले अधिकतर लोग छुट्टियां बिताने के लिए गांव जाते हैं। गांव की खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। आज हम आपको भारत के कुछ एेसे गांवों के बारे में बताने जा रहे है जो किसी जन्नत से कम नहीं हैं।

1. लामयुरु, लद्दाख
लद्दाख की सैर करना हर किसी को पसंद है। यह गांव अपने आप में अद्धूत है। अगर आप धूप का नजारा लेना चाहते है तो इस गांव में जरूर जाएं। 

2. चितकुल गांव, हिमाचल प्रदेश 
इस गांव की खूबसूरती शब्दों में बयान नहीं की जा सकती। यहां की खूबसूरती देखकर आपका यहां से जाने का मन नहीं करेगा। 

3. जुलुक गांव, सिक्किम
ऊंची पहाड़ियां होने के कारण यहां पहुंच पाना थोड़ा मुश्किल है। यहां की खूबसूरती देखने के लिए आपको थोड़ी सी परेशानी होगी लेकिन इस गांव में पहुंच कर काफी अच्छा महसूस होता है। 

4. मट्टम, तमिलनाडु
यह गांव बहुत ही खूबसूरत है। यहां लाइहाउस से सूर्यास्त का नजारा देखने योग्य है। 

5. मावलिनोंग, मेघालय
इस गांव को सबसे स्वच्छ गांव होने का दर्जा प्राप्त है। स्वच्छ होने के साथ-साथ यह काफी खूबसूरत भी है।

6. किब्बर, स्पिरिट वैली, हिमाचल प्रदेश
यह गांव दुनिया के सबसे बड़े और ऊंचे मठों में से एक है। इसी के साथ यह अपनी खूबसूरती के लिए भी दुनिया में फेमस है। ये गांव 14 हजार फीट की ऊंचाई पर है।

Related News