27 APRSATURDAY2024 1:26:06 AM
Nari

दुनिया के ऐसे सफर, जो हैं सबसे खतरनाक

  • Updated: 24 Jan, 2017 11:32 AM
दुनिया के ऐसे सफर, जो हैं सबसे खतरनाक

ट्रैवलिंग: रेल का सफर दुनिया के हर देश में होता है। कहीं पर मैट्रो तो कहीं पर बुलेट ट्रैन फेमस है। कुछ देश ट्रेन के लंबे सफर के लिए तो कुछ अच्छी सुविधाओं के लिए मशहूर हैं। आज हम जिस सफर की बात कर रहे हैं वो है ट्रेन का सफर जो खतरनारक ट्रैक के लिए मशहूर है। कहीं पर रेल पानी से,सुरंग या पहाड़ों से होकर गुजरती है। ट्रैवलिंग और खतरों से खेलने के शौंकिन लोग खास इस तरह का सफर करने के लिए जगहें ढूढते रहते हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में

1. व्हाइट पास एंड यूकॉन रूट, अलास्का
अमरीका के एक शहर अलास्‍का का यह रेल रूट खतनाक होने के साथ बहुत खूबसूरत भी है। इसकी खास बात यह है कि पानी,पहाड़ों और बर्फिले रास्ते से निकलती इस ट्रेन में सफर करना बेहद दिलचस्प है। लोग इस इलाके की खूबसूरती को देखने के लिए इस ट्रेन में सफर करते हैं। 

2. कुरांडा सीनिक रेलवे, ऑस्ट्रेलिया
इस खतरनाक रेल रूट से सफर करना हर किसी के बस की बात नहीं। यहां पर सफर करते समय हर मुसाफिर को डर लगा रहता है। इसी खास बात है कि जब यह रेल एक झरने से होकर गुजरती है तो झरने का पानी लोगों के ऊपर गिरता है। इसी रोमांच के कारण लोग इस रेल को पसंद करते हैं। 

3. ट्रीन ए लास न्यूब्स,अर्जेंटीना
अर्जेनटीना का यह रेल ट्रैक बहुत खूबसूरत,दिलचस्प और डरावना भी है। इस रेल में सफर करने पर 21 सुरंग और 13 पुलों को पार करना पड़ता है। सांप की तरह लहराती इस रेल में सफर करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। 

4. आर्गो गेडे ट्रेन रेलरोड, इंडोनेशिया
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता का यह रेल रूट खतरों से कम नहीं है। यह रेल यहां पर कई नदियों और पहाड़ी घाटियों से होकर गुजरती है। इसमें सफर करना रोमांच से कम नहीं है। 

5. द डेथ रेलवे, थाइलैंड
द डेथ रेलवे के नाम से जानी जाने वाला यह रेल रूट थाइलैंड में है। इस ट्रैक को लोग बर्मा के नाम से भी जानते हैं। किसी कारण इस ट्रैक को 1947 में बंद कर दिया था लेकिन इसकोे दोबारा 1957 में फिर से इसे शुरू कर दिया गया। भारी तादाद में लोग यहां सफर करने के लिए आते हैं। 

6. एसो मिनामि रूट, जापान
जापान के यह रेल रूट बहुत दिलचस्प है। इसकी लंबाई 17,7 कि.मी है,जिसमें कुल 9 स्टेशन आते हैं। जापान के मिनामिआसो शहर में बने इस रेल ट्रैक का निर्माण 1928 में किया गया था। 

Related News