26 APRFRIDAY2024 7:18:55 PM
Life Style

क्यों होना चाहिए पति-पत्नी के बीच उम्र का फर्क?

  • Updated: 16 Jul, 2017 05:04 PM
क्यों होना चाहिए पति-पत्नी के बीच उम्र का फर्क?

दोस्तों आपने देखा और अपने पेरेंट्स से सुना भी होगा कि उनके समय में दुल्हा-दुल्हन में अच्छा-खासा उम्र फर्क हुआ करता था। अगर पति 20 का तो पत्नी 15 साल की हुआ करती थी। आपने ऐसी कई जोड़ियां देखी भी होगी जिनकी उम्र में काफी अंतर होता है लेकिन क्या आपने इसके पीछे की सच्चाई जानने की कोशिश की है। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि दुल्हा-दुल्हन में उम्र का फर्क होना क्यों जरूरी है। 

 

1. मैच्योर लड़कियां

ऐसा कहा जाता है कि लड़कियां उम्र से ज्यादा मैच्योर होती है। अगर ऐसे में लड़का-लड़की की शादी एक ही उम्र में कर दी जाए तो उनकी सोच कभी एक-दूसरे से नहीं मिलेगी। जिस वजह से उनके बीच बात-बात पर झगड़े होने लगेंगे और रिश्ता ज्यादा समय तक निभ नहीं पाएंगा। 

2. हार्मोंस बदलाव

समय बीतने के साथ-साथ महिलाओं में होने वाले हार्मोन बदलाव उन्हें उम्र से पहले बूढ़ा बना देते है। जिस वजह से वह उम्रदराज दिखने लगती है। पति से उम्र में बड़ी न लगे इसलिए लोग लड़की की उम्र से 5-6 साल बड़ा लड़का चुनते है। 

3. ज्यादा भावुक होती है महिलाएं

लड़कों की तुलना में लड़कियां अधिक भावुक हो जाती है। ऐसे में उन्हें सहारा देना वाली चाहिए जो उसे अच्छे से समझ सकें। इसलिए पेरेंट्स अपनी बेटी के लिए ऐसा जीवनसाथी चुनते है जो भावनात्मक रूप से सहारा देने में सक्षम हो। 

4. जिम्मेदारी का एहसास 

उम्रदराज हमसफर होने से जिम्मेदारियों का एहसास जल्द होेने लगता है। अगर दोनों एक ही उम्र के होंगे तो उनमें अनुभव की कमी होगी और जीवन में कई परेशानियों झेलनी पड़ेगी।

Related News