26 APRFRIDAY2024 1:58:36 PM
Life Style

सोनम से लेकर अक्षय तक, ये सेलेब्स हो चुके हैं यौन शोषण के शिकार

  • Updated: 06 Oct, 2017 05:28 PM
सोनम से लेकर अक्षय तक, ये सेलेब्स हो चुके हैं यौन शोषण के शिकार

आजकल यौन शोषण के काफी किस्से सुनने को मिल रहे हैं। लड़कियों से लेकर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे इसका शिकार हो चुके हैं लेकिन सिर्फ साधारण जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी यौन शोषण के शिकार हो चुके हैं। आइए जानिए कौन से स्टार इसका शिकार हुए हैं।

1. अक्षय कुमार
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी यौन शोषण के शिकार हो चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब वह छोटे थे उनकी बिल्डिंग का लिफ्टमैन उन्हें गलत तरीके से छूता था। उन्होंने इस बारे में अपने पेरेंट्स से खुल कर बात की और लिफ्टमैन को किसी दूसरे के साथ भी गलत हरकत करते देखा गया।
PunjabKesari
2. पूनम महाजन
राहुल महाजन की बहन और भाजपा सांसद पूनम महाजन ने एक कार्यक्रम में बताया कि जब वह कॉलेज पढ़ने जाती थी तो ट्रेन से आने-जाने पर कई लोग उन्हें गलत तरीके से छूते थे और वह कई बार यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं।
PunjabKesari
3. सोनम कपूर
बॉलीवुड एक्टर और फैशन आइकोन सोनम कपूर भी इस घटना का सामना कर चुकी हैं। सोनम ने बताया कि बचपन में एक मॉल में जाने पर किसी शख्स ने पीछे से आकर उनके स्तन को टच किया था।
PunjabKesari
4. कल्कि कोचलिन
कई फिल्मों में काम कर चुकी कल्कि कोचलिन भी बचपन में यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं।
PunjabKesari
5. परिधि शर्मा
टी वी सीरियल जोधा अकबर से फेमस हुई परिधि शर्मा ने बताया कि उनके शो के निर्देषक ने परिधि का यौन शोषण किया।
PunjabKesari


 

Related News