29 APRMONDAY2024 10:39:58 AM
travelling

दुनिया की सबसे खतरनाक जगहें(pics)

  • Updated: 07 Sep, 2016 02:14 PM
दुनिया की सबसे खतरनाक जगहें(pics)
इस दुनिया में एेसी बहुत सी जगहें है जहां जाकर घूमना अपनी मौत को दावत देने के बराबर होता है। लेकिन फिर भी लोग यहां घूमने जाते है। यहां जाकर घूमने के लिए काफी एहतियात बरतना जरूरी होता है। अाज हम अापको एेसी ही जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाने से पहले एक बार इनके बारे में जान लेना चाहिए। 
 
 
1. सिनाबुंग वॉलकेनो
 
यह जगह सुमात्रा में स्थित है। इसके अासपास वाले इलाके अौर टाऊन पूरी तरह लावा से लुक चुके है। यहां से निकलने वाली वॉलकेनिक गैस 2500 मीटर ऊपर तक जाती है।
 
2. माउंट वॉशिंगटन
 
यह जगह खतरनाक जगहों में से एक है। यहां का टेम्परेचर माइनस 40 डिग्री सेल्सियस रहता है और लगातार स्नोफॉल की स्थिति बनी रहती है। इस जगह पर माउंट एवरेस्ट जैसा फील होता है।
 
3. मदीदी नेशनल पार्क 
 
बोलिविया का ये पार्क देखने में बहुत ही सुंदर है लेकिन यहां खतरनाक जीव-जंतु और जानवर रहते हैं। एक बात अौर यहा के प्लान्ट्स भी बहुत ही जानलेवा हैं। 
 
4. वेली अॉफ डेथ
 
रूस के वैली ऑफ डेथ इलाके में खतरनाक गैसें निकलती रहती हैं। इन गैसों के कारण प्लान्ट्स और जानवरों पर काफी असर होता है अौर उनकी जान भी चली जाती है। इंसान इन गैसों के कॉन्टेक्ट में आते ही जबरदस्त बुखार, हल्केपन और ठंड का शिकार हो जाता है। 
 
5. बिकिनी अटॉल
 
यह अमेरिका का मार्शल आइलैंड है। दिखने में तो यह हॉट डेस्टिनेशन है लेकिन यहां का पानी बहुत ही जहरीला है क्योंकि इस पानी से कैंसर होने का खतरा बना रहता है।

 

Related News