27 APRSATURDAY2024 7:18:06 AM
relationship

लड़कियां ऐसे लड़कों के साथ नहीं बनाती संबंध! (pics)

  • Updated: 16 Oct, 2016 05:24 PM
लड़कियां ऐसे लड़कों के साथ नहीं बनाती संबंध! (pics)

आज के लाइफस्टाइल में लड़के-लड़कियां अक्सर डेट पर जाते है और रोमांस करते है लेकिन ये बात शायद ही कुछ लड़कों को पता होगी कि लड़कियां पहली नजर में ही लड़के के बारे में सब कुछ जान जाती है। साथ ही वह पहले ही सोच लेती है कि इनके साथ किसी भी तरह का संबंध बनाया जा सकता है या नहीं। लड़के इस बात को न समझने के कारण कुछ गलतियां कर बैठते है। आज हम आपको लड़कों की इन्हीं गलतियों के बारे में बतांएंगे, जिनकी वजह से लड़किया उनसे संबंध नहीं बनाती। 

 


1. किस करते समय न करे ये गलती

लड़कियां सबसे पहले किस करने के तरीके से पता लगाती हैं कि लड़का इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के लायक है भी या नहीं। लड़के अक्सर किस करते समय नर्वस हो जाते हैं और इस बात को देख कर ही लड़कियां तय कर लेती है कि यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। 

2. उसे बोलने का मौका दें

अगर आप लड़की के सामने अपनी ही जॉब, सैलरी के बारे में ही बातें करते रहेंगे और अपनी गर्लफ्रेंड को बोलने का मौका नहीं देंगे तो भी लड़की आपसे दूर भागेगी। इसलिए लड़की को भी बोलने का मौका दें। 

3. तारीफ करें
 
आप दोनों भले ही कितनी बार मिल चुकें हो लेकिन अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड की सुंदरता की तारीफ नहीं करते तो समझ लिजिए की वह आपके साथ कभी इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाएंगी। 

4. पसीने का करें कुछ इलाज
 
अगर आपके पसीने में बहुत ज्यादा दुर्गंध आती है और आप इसके लिए कुछ नहीं करते तो भूल जाइए कि वह आपके साथ संबंध बनाएंगी। 

5. खाते समय न करें ये गलती
 
अक्सर लड़के खाते समय बहुत जल्दी-जल्दी और आवाज करते हुए खाते हैं। ऐसे लड़कों से लड़कियां दूर ही रहना पसंद करती हैं।

Related News